फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 02 September: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 02 Sep 2022 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Dainik ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
छोटी छोटी बातों से निराश न हों। लोगों से बात कर के गलतफहमियों को दूर किया जा सकता है। क्रोध के क्षण में धैर्य का एक पल, दुःख के हजारों पलों से बचे रहने में सहायता करता है।
शुभ अंक- 17 
शुभ रंग- हरा 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी खास रिश्ते के समाप्त होने पर परिस्थिति को अच्छे तरीके और कूटनीति से संभालें। किसी भी निर्णय को लेते हुए अपने साहस पर भरोसा करें।
शुभ अंक- 41 
शुभ रंग-  बैंगनी 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3
आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव भरा रह सकता है।  किसी संकट का सामना करना पड़ सकता है, जिससे घर झगड़ें हो सकते हैं। मरम्मत और नवीनीकरण की भी संभावना है हालाँकि ये महंगा होगा लेकिन काम पर आपके प्रयासों को जल्द ही इनाम मिलेगा।
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग-  सुनहरा 
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4
आज आपके साथ कुछ अच्छा होने के संकेत साफ दिखाई पड़ रहा है।  आज आप कौशल, ऊर्जा और कार्यक्षमता को बढ़ाएंगे। आपको लोगों को उत्साहित और उत्तेजित करने की जरूरत है। दोस्तों और प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी योग हैं। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  पीला 
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5
आप इस अंक के जातकों के धन लाभ होने की संभावना है। प्रियजन, अध्यापक या पड़ोसी से विवाद आपके जीवन में तनाव पैदा करेगा। लेखन या कला के बारे में अपनी चिंताओं को पूरी तरह से व्यक्त करें।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6
आज आपका ज्यादा समय कानूनी विवादों में रहने वाला है। आपकी क्षमताएं और गुण आपकी विशेषता है। काम या पेशे से जुड़े मुद्दे आज आपको लाभ पहुंचाएंगे। काम में मिली सफलता से आप आनंद प्राप्त मिलेगा। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग-  गुलाबी 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7
आपके कार्यक्षमता में वृद्धि का दिन होगा। आज इस अंक के व्यक्तियों की व्यस्तता अधिक रहेगी। परिवार के लिये समय नहीं निकाल पायेंगे। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। घर खर्च अधिक होगी। निवेश में सावधानी बरतें।
शुभ अंक-12
शुभ रंग- भूरा

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8
आज आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है। आज आप अपनी क्षमता को करियर, प्रोफेशन, अध्यात्म और धर्म की प्रगति में लाएंगे। आप लोगों से मुलाकात करेंगे। मूड रोमांटिक रहेगा। किसी भी नये कार्य को शुरू करने से पहले गम्भीरता से सोच लें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
कुछ मामलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आप अपने व्यवसाय को बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ाएंगे। आप प्रेम-प्रसंग में लिप्त रह सकते हैं।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- आसमानी नीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें