फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें मंगलवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 30 Apr 2024 07:23 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
30 अप्रैल का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
पैसा, रैंक और प्रसिद्धि तीनों ऐसी चीजें हैं जिन्हें पाने के लिए आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभी आप अपने पेशे और स्थिति से पूरी तरह से संतुष्ट हैं लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिए बड़े सपने देखना भी जरूरी है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
धन खर्च समय सावधान रहें। आज जो भी करें, उसमे सावधानी बरतें, क्योंकि लोगों की नजरें अब केवल आप पर ही हैं। एक सतर्क आचरण इस कठिन समय में भी आपकी मदद करेगा। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपकी कड़ी मेहनत को भी पहचान मिलेगी किन्तु आपको पहचान नहीं बल्कि ज्ञान प्राप्ति की लालसा है। याद रखें कि जीवन में कुछ पाने के लिए कुछ खोना भी पड़ता है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
कोई नया कार्य शुरू कर रहे हैं तो अपने शिक्षक या पिता की तरह किसी व्यक्ति की राय ले लें। विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा कर सकते हैं। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
अपने करियर को शिखर तक ले जाने के लिए भी यह समय उचित है बस जरूरत है सकारात्मक सोच व कड़ी मेहनत की। आपके सितारे आज आपके लिए नयी चीजों, मौकों और रास्तों को लेकर आया है। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
अपनी इच्छा और मानसिक शक्ति से आप किसी भी मुश्किल कार्य को आसान व किसी भी बुराई का सामना कर लेंगे। किसी प्रिय की बीमारी या नुकसान की स्थितियों से आप असहाय महसूस कर सकते हैं।
 शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आने वाले दिनों में धन और आमदनी के मुद्दों की तरफ आपका ध्यान अधिक जाएगा। आपके आसपास कुछ रोमांचक चीजें होंगी जिनसे आप बोर नहीं होंगे।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपके लिए, आपकी भावनात्मक प्रतिबद्धता आपका अधिक समय लेगी। भविष्य में सुनहरे मौके आपका इंतज़ार कर रहे हैं, बस याद रखें कि हिम्मत का कोई अन्य विकल्प नहीं होता।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आपकी इच्छाशक्ति आपको और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित करेगी। आप नया ज्ञान प्राप्त करने, अपने दोस्तों से मिलने या नई चीज़ों को ट्राई करने में भी रुचि रखेंगे। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें