Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
अचानक से आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। हालांकि दिन के कुछ पलों आपके लिए समय अनुकूल नहीं होगा। आज कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन ना लें। पैसे के पीछे भागना परिवार से दूरी बनाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप कमजोर रहेंगे। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
प्रेम और दांपत्य जीवन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधियों के प्रति आप सजग रहेंगे। संतान भी आज के दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी। कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
आपको किसी भी कीमत पर कोई भी कानून विरुद्ध ना करें, नहीं तो दंड भुगतना पड़ेगा। आज आपको कुछ काम को बनाना बंद करना होगा। परिवार में तनाव रहेगा। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कार्यक्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धन का निवेश सोच-समझकर करें। प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां काबू से बाहर रहेंगी, इसलिए अधिक उलझनें का प्रयास ना करें। शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
पारिवारिक जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आपके अटके हुए काम बनने से मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
दांपत्य जीवन में आज का दिन सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का विचार कर सकते हैं और उन पर कुछ खर्च भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा। संतान और प्यार के मामले में आप काफी भाग्यवान रहेंगे। आज आप अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीत लेंगे। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- नीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
कार्यक्षेत्र में आपका डंका बजेगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत सी चुनौतियों से जीतकर तरक्की करेंगे और धन लाभ भी प्राप्त करेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- केसरिया
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
स्वास्थ्य के मामले में चिंताएं बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन से थोड़ी संतुष्टि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज का दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझकर काम करें। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान भी खुश मिजाज रहेगी। प्यार के मामले में थोड़ा दिखावा भी जरूरी होगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन रोज की तरह रहेगा। अपने गुस्से पर काबू पाना आपके जीवन साथी के लिए आवश्यक होगा शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी