फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष 01 जनवरी: शुक्रवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 01 Jan 2021 07:03 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions 01 January 2021
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

नए साल की सभी ज्योतिष घटनाओं को जानने के लिए पढ़ें ज्योतिष 2021

विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1
आज व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा हो सकता है। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा। मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए धर्मिक स्थानों में जाएं या कोई अच्छा कार्य करें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2
आर्थिक उन्नति हो सकती है। ऑफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक- 25 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
number
अंक- 3
अत्यधिक क्रोध भाई बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है।  धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। घर का नवीकरण करा सकते है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4
आज प्रोपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे। स्फुर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।  
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5
किसी नए कार्य के बारे में सोच सकते हैं। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रूतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया सौदा हो सकता है।
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6
मित्रों से मुलाकात मन हल्का करेगी। विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। ऑफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है।  
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
number
अंक- 7
नए साल के पहले दिन का घर रहकर आनंद ले सकते हैं। धन को ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है। महिलाओं के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। 
शुभ अंक- 42 
शुभ रंंग- हल्का नीला

9 of 10
number
अंक- 8
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। बजट बना कर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। विवाह तय हो  सकता है।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- हल्का पीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक- 9
आज नए साल में प्रेमी के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। पार्टनरशिप में नए व्यापार की शुरूआत हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये शुभ दिन हैं।   
शुभ अंक- 11 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें