फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 वालों का दिन अवसरों से भरा रहेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष राशिफल

Sun, 02 Feb 2025 05:52 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यावहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
02 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है।  सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Rajyog: मालव्य राजयोग बनने से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और सुख के दाता शुक्रदेव की रहेगी विशेष कृपा
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपके दिमाग में नए विचार आएंगे जिसकी वजह से आप काफी खुश रह सकते हैं। अपने लक्ष्यों को लेकर आप कड़ी मेहनत से पीछे न हटें। करियर को लेकर आपके जीवन में अपार संभावनाएं हैं।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आज का दिन आपके लिए थोड़ी मेहनत वाला हो सकता है। आप अपनी प्रतिभा पर काम करेंगे। अपने आपको सर्वश्रेष्ठ दिखाने का भी प्रयास करेंगे। मौजूदा रिश्तों में सुधार होने की संभावना है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज आपके जीवन में कुछ अपेक्षित बदलाव की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है नहीं तो छोटी-मोटी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। आपके विचारों को आज लोग ध्यान से सुनेंगे और आपको भाव देंगे।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
यह दिन आपके जीवन में यादगार बन सकता है। ऊर्जावान बने रहेंगे। दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। पेशेवर जीवन में भी लाभ मिलेगा। आप अपने लक्ष्य पर विशेष फोकस रखें। शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। इसलिए दिन का लाभ उठाने का प्रयास करें। व्यावसायिक जीवन में भी लाभ की संभावना है। छात्रों के लिए भी अच्छा दिन है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं हो सकती हैं, इससे बचने का प्रयास करें।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज आप आशा से घिरे रह सकते हैं। आपके अंदर नकारात्मकता भी प्रवेश कर सकती है। आपको इससे बचने का प्रयास करना है। दिन आज आपका सामान्य बीत सकता है। दिन में उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलेंगे।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। शाम के समय आप अपने पार्टनर के करीब आ सकते हैं। खुलकर एन्जॉय करने का प्रयास करें। आप अपने व्यवसाय में लगातार वृद्धि का अनुभव करेंगे। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आज आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन दोनों में लाभ मिलेगा। विवाहित जोड़ों के लिए आज का दिन काफी अच्छा गुजरेगा। अगर आप व्यापार को लेकर कोई योजना बना रहे थे तो उसकी शुरुआत करने के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आप अपने विचारों को बदलने का प्रयास कर सकते हैं। किसी कार्य को लेकर आप थकावट का शिकार हो सकते हैं लेकिन आप अपने लिए भी कार्य के बीच समय निकालें। धन आने की आज संभावना है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें