फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 5 वालों को आज मेहनत का कम फल मिलेगा, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 31 May 2025 07:48 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है।
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी - फोटो : freepik
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी : अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 
Vastu Tips: बार-बार हो रही है धनहानि और नहीं बच रहा है एक भी पैसा? कहीं पर्स में ये चीजें तो नहीं रखते हैं आप

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Gemstone: नीलम से लेकर पन्ना तक, किस दिन पहनना चाहिए कौन सा रत्न? यहां जानें इसके लाभकारी प्रभाव
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 1
बैंक बैलेंस में सुधार आएगा। सट्टा लाटरी से दूरी बनाए रखें। घर पर अविवाहित नवयुवक-युवतियों के विवाह की बात चल सकती है। पिता का स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नौकरी के लिए अच्छी तैयारी करें।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – हरा
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 2
प्रेम रिश्ते में सुधार आएगा। अपने रिश्ते के बारे में आप अपने घरवालों से बात कर सकते हैं। विवाहित जीवन में परेशानी आ सकती है। अचानक दुर्घटना के संकेत हैं, इस बात का ध्यान रखें।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग - सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 3
दिन काम-काज में गुजरेगा। मित्रों के साथ ताल-मेल नहीं बैठेगा। किसी बहस में न उलझें। बॉस आपके विचार से सहमत नहीं होंगे। नियम के दायरे में काम करेंगे, तो सफलता मिलेगी अन्यथा बदनामी हाथ लगेगी।
शुभ अंक - 13
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 4
व्यापार में समझौता करना पड़ सकता है। साझेदारी में कार्य न शुरू करें, हानि जो सकती है। आपकी नई विचार धारा से कम लोग सहमत होंगे। यात्रा पर ना जाएं। पति-पत्नी में अनबन रहेगी।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 5
आज मेहनत का फल थोड़ा कम मिलेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी। दूसरों पर किसी प्रकार की छींटाकशी न करें। बाद में दिक्कतें आ सकती हैं।
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 6
सेहत खराब हो सकती है। आज आपका मन चंचल रहेगा। इसे अपने वश में रखें। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। आंखों की तकलीफ या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। माता–पिता की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक – 22
शुभ रंग – हल्का हरा

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
शत्रु आज परास्त होंगे। धन का अचानक लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। पुत्र को कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति में लाभ मिल सकता है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 8
किसी नए कार्य को करने से पहले विचार कर लें। नुकसान भी हो सकता है। किसी नए झमेले में न पड़े, व्यापार में मंदी रहने की संभावना है।
शुभ अंक – 29
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक – 9
आज का दिन प्रगति का दिन है, रुके हुए सरकारी काम सम्पन्न हो सकते हैं। कुछ समय के लिये कार्य में बाधा आ सकती है, जो बाद में खत्म हो जाएगी।
शुभ अंक – 20
शुभ रंग – स्लेटी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें