फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 01 Jul 2024 07:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
01 जुलाई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
यह समय विदेशियों के साथ दीर्घकालिक निवेश के लिए सर्वोत्तम है क्योंकि आपका भाग्य अभी आपके साथ है। आज कोई रहस्यमयी घटना आपको अपने स्वप्न पूरा करने की प्रेरणा दे सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
अभी कीमती सामन की खरीद या बिक्री से बचें। आज आप जिस ऊर्जा को महसूस कर रहे है वो आपको भीड़ से अलग बनती है और इसीलिए लोग आपके प्रति आकर्षित होते है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आप आज मीटिंग और प्रेसेंटेशन्स में भी अच्छा करेंगे। आपमें आत्मविश्वास भरपूर है किन्तु रवैये और अहंकार के बीच की पतली रेखा को अनदेखा न करें। नए रास्तों को पाने के लिए लगातार आगे बढ़ते रहें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
धन में लाभ या करियर में सफलता के लिए मेहनत के साथ साथ आत्मविश्वास ज़रूरी है। व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे। । आज अपने प्यार का इज़हार करना आपको अच्छे परिणाम देगा। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
व्यापार या नौकरी में आपके सहकर्मी आपसे पूरे प्रभावित है और आपका साथ देंगे। । आज अपने प्यार का इज़हार करना आपको अच्छे परिणाम देगा। आप खुशियों की तलाश में हैं और यह खुशियां आपको किसी धर्मार्थ कार्य से मिलेंगी। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
किसी खास को आपकी सहायता की ज़रूरत पड़ सकती है। याद रखें, अच्छी योजना अच्छे निर्णयों को आकार देती है यही कारण है कि अब समय को नियोजित करने की जरूरत है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
जल्द ही आपके करियर में बड़ा परिवर्तन आएगा व हो सकता है कि आपको सरकार और संबंधित एजेंसियों के साथ काम करने का मौका मिले। अपने नेतृत्व में आप कंपनी को नए मुकाम तक ले जायेंगे। यह समय पुराने दोस्तों से मिलने का हैं। 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आपका प्रसन्न मूड नए रिश्तों को बनाने और पुरानों रिश्तों को मजबूत बनाने के मदद करेगा। अपनी चिंताओं को पीछे छोड़ कर हर पल का मज़ा लें। प्रियजनों को अपने प्यार का अहसास दिलाना न भूलें। 
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
अभी धन को लेकर सचेत रहें क्योंकि धन के लेनदेन में देरी होना आपके लिए नुकसानदायक होगा। व्यापार या नौकरी में तरक्की के लिए अधिकारी या पिता के सहयोग की भी आवश्यकता पड़ सकती है। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें