फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार को आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 30 Jun 2024 08:28 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
30 जून का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आपकी ऊर्जा आपको सभी सौदों व कार्यों में अच्छे परिणाम दिलाएगी। जिस काम को आपने शुरू किया हैं उसे आज पूरा अवश्य करें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज जीवन के हर क्षेत्र में आपको लाभ होने वाला है। विदेशियों के साथ व्यापार या काम करना लाभदायक होगा। इस व्यस्त काल में अपने स्वास्थ्य का भी ख़याल रखें। 
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
दीर्घकालिक निवेश के अभी बचे। आपको अपनी निर्धारित सीमाओं का ज्ञान है और आप यह भी जानते हैं कि उनका विस्तार किया जा सकता है। आपके भ्रमित होने की संभावना है इसलिए आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अगर हो सके तो अपने रोजाना के कामों से छुट्टी ले। अपने लक्ष्यों को सेट करें और उन्हें सामान्य रूप से पूरा करने का प्रयास करें। व्यापार में लाभ पाना चाहते है तो सोच समझ कर निवेश करें। कोई दोस्त या शुभ चिंतक अचानक आई घरेलू मुसीबतों को दूर करने में मदद करेगा। 
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
अपनी कड़ी मेहनत से आप किस्मत पलट सकते है। अपने मनीभाव को उच्च रखें, इसके बाद दुनिया आपके क़दमों में होगी। उन लोगों को धन्यवाद कहना न भूलें जिन्होंने आपकी मदद की है। 
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
अपने आसपास के लोगों के स्नेह और प्यार का आनद लें। अपने परिजनों की मदद से आज आप असम्भव को भी संभव बना सकते हैं।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
इस समय भगवान आप पर खास मेहरबान हैं और आपको प्रसिद्धि व रैंक में बढ़ोतरी का आशीर्वाद दे रहे हैं। आप अपने नेतृत्व में कंपनी को शीर्ष तक ले जाने में सक्षम हैं बस खुद पर भरोसा रखें। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
कार्य वो करें जो धन ही नहीं बल्कि संतुष्टि भी प्रदान करता हो। आप अपनी क्षमताओं को अच्छे से जानते हैं इसीलिए अब आपकी अपने आप से उम्मीदें भी बढ़ रही हैं। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आप अच्छे काम करते हैं लेकिन लोगों तक इस बात को पहुंचाना भी ज़रूरी है। समृद्धि पाने की मजबूत इच्छा से आप बेचैन महसूस कर सकते हैं। सफल होने से पहले पहले जीवन जीने का सही तरीका जानें।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें