Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष वास्तव में अंकों और ज्योतिषीय तथ्यों का मेल कहलाता है। अर्थात अंकों का ज्योतिषीय तथ्यों के साथ मेल करके व्यक्ति के भविष्य की जानकारी देना ही अंक ज्योतिष कहलाती है। अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 1
अपने आप को आत्मनिरीक्षण और आध्यात्मिक विचारों के लिए समय दें। कानूनी मामलों और कागजी काम आपकी प्राथमिकता रहेंगे। चाहें आपके रास्ते में कितनी भी कठिनाइयँ हों, किंतु आपको जीत जल्द ही मिलने वाली है। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आप आत्मविश्वासी महसूस कर रहे हैं, कड़ी मेहनत करने और अपनी सफलताओं का आनंद लेने के लिए भी तैयार हैं। आपका प्रसन्नचित्त रवैया आपके आसपास के लोगों को आकर्षित करता है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
भाग्य अभी आपके पक्ष में है। आप केवल निजी संबंधों के लिए ही नहीं बल्कि व्यवसायिक संबंधों के लिए भी भावुक हैं। अपने हर कदम को सावधानी से उठायें क्योंकि इसका आपके जीवन में बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
कानूनी समझौतों, संबंधों और विचारों का आदान-प्रदान हो सकता है। अपनी मंजिल को पाने के लिए, आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
अभी आपके अधिकारों में विकास या परिवर्तन हो सकते हैं। आप कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं और आपका निवेश अभी व्यर्थ नहीं होगा। दूसरे लोग आपकी प्रतिभा की सराहना करते हैं। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज का दिन आपकी गंभीरता और सोच की गहराई को प्रदर्शित करता हैं। अपनी अंतःशक्ति के कारण आज आप अलग महसूस करेंगे। हो सकता है कि आज आपके मन में दूसरों की सेवा करने की तीव्र इच्छा जागे। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
आने वाले अच्छे भाग्य का आनंद लें! आज रोमांटिक भावनाएं आपके दिन को कुछ खास बनाने वाली है। प्यार का इजहार करने के लिए आज का दिन शुभ है। अपने अंदर ऊर्जा महसूस करेंगे जो आपको प्रेरित करेगी। अपने मनोरंजन का भी ध्यान रखें। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
दूसरों को दुखी देखकर आप खुद को असहाय महसूस कर सकते हैं। अगर आप खुद को अस्पष्ट या दोषी मान रहे हैं तो, अकेले रहने के लिए समय निकालें। कुछ सकारात्मक परिवर्तन आपका इंतज़ार कर रहे हैं। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
अपने आंतरिक संघर्षों को सुलझाएं। आज घरेलू मामले को अन्य मुद्दों से अधिक प्राथमिकता देंगे। जीवन में संतुलन बनाये रखने के लिए आवश्यक कदम उठाना ज़रूरी है। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया