फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 01 February 2023: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 01 Feb 2023 07:38 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
1 फरवरी का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Prediction 2023: 15 फरवरी से शुक्र-गुरु की मीन राशि में युति, देश दुनिया पर क्या होगा इसका प्रभाव ?
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
अभी आपका ध्यान ऋण और बाधाओं पर हो सकता है जिसके कारण आप चिंतित रहेंगे। कड़ी मेहनत करना जारी रखें इससे आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएँगी। खाली समय में की जाने वाली गतिविधियों के लिए समय निकालें।
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग- बैंगनी 
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2 
नए निजी और व्यावसायिक संबंधों के लिए भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए समय अच्छा हैं। अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करे। कल्पना करना और काम टालना छोड़ें। आपका परिश्रम ही आपको सफलता दिलाएगा। 
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- लाल 

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
किसी प्रस्ताव के लिए अपने साहस पर विश्वास करें। कार्य अभी नए अवसर प्रदान करेगा, खासकर जब से आपके नेतृत्व कौशल और रचनात्मकता को नोटिस किया जा रहा है। आपका पति या साथी उपेक्षित महसूस कर सकता है इसलिए उसके लिए कुछ समय निकालें। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आज अधिकतर समय धन के मामलों को निपटाने में बीतेगा। किसी भी तरह की वित्तीय अटकलों से बचें। आय से ज्यादा खर्च होने की संभावना है इसलिए थोड़ी समझदारी से काम लें। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
किसी यात्रा से आप अपने आध्यात्मिक केंद्र से कनेक्टेड महसूस करेंगे और अच्छी यादों को पुनर्जीवित करेंगे। माता-पिता या बच्चों को अभी आपकी देखभाल की आवश्यकता हो सकती है। अपना ध्यान घरेलू मामलों पर दें ताकि घर पर शांति हो। 
शुभ अंक- 26  
शुभ रंग-नीला 
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
आज आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा को महसूस करेंगे। अधिक उत्साह में आ कर कोई भी फैसला करने से बचे। आज का दिन आप में कुछ अंदरूनी और बाहरी परिवर्तन ले कर आएगा। 
शुभ अंक- 11  
शुभ रंग- भूरा 

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
कार्य और धन की परेशानी अभी आपके दिमाग को खराब कर सकते हैं। अपना ध्यान दूसरी तरफ करने के लिए कोई छोटी यात्रा करें। अपनी रचनात्मक भावना को संतुष्ट करने वाली गतिविधियों को लिखें और उनमे व्यस्त रहें। 
शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
नए अवसर आय के एक और स्रोत के साथ आपका इंतजार कर रहे हैं। अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर होने और कड़ी मेहनत करने के लिए समय शुभ है। आज आप जीवन के मार्ग को तलाशना चाहते हैं। आप
शुभ अंक-19 
शुभ रंग-नारंगी

 
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9 
आप आज ऐसे लोगों के साथ रहना पसंद करेंगे जिनकी संगति आपको अच्छी लगती है। अपने मित्रों को अपनी किसी सफलता के बारे में बताएं और यह आपने कैसे हासिल करी उसका तरीका भी साझा करें। 
शुभ अंक- 29 
शुभ रंग-सफेद 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें