Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
अंक 1
व्यापारिक सौदे अभी भी आपके लिए प्राथमिक और महत्वपूर्ण हैं। अपने फैसलों को अपने पति/पत्नी या दूसरे खास व्यक्ति के विचारों को जानने के बाद ही लें। बैठकों व लेनदेन में ढीले सिरों को बांधें और घर में हुए मतभेदों को सुलझाने की दिशा में काम करें। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 2
आज अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें क्योंकि यहाँ तक पहुंचने में आपने बहुत मेहनत की है। ऐसी चीज़ें न खरीदें, जिनकी ज़रूरत न हो। भौतिक सुरक्षा को लेकर अधिक भावुक रहेंगे। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 3
काम पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और आपको पुरस्कृत किया जाएगा। किसी ऋण या आर्थिक चिंता को कम करने के लिए वेतन बढ़ सकता है या बोनस मिल सकता है। शुभ अंक-7
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
5 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 4
उनके साथ रहें जो आप पर निर्भर हैं। पालतू जानवर भी सहचारिता की पेशकश करेंगे। आज हर किसी का ध्यान केवल आप पर होगा। आपकी मनःस्थिति आज उत्साहित हो सकती है। यात्रा के दौरान सावधान रहें। शुभ अंक-5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
6 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 5
उन परिस्थितियों के लिए खुद को दोष न दें जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता इसके बजाय खुद का सोचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज आपकी आंतरिक ताकत बढ़ रही है इसलिए आध्यात्मिक कष्टों और अन्य परेशानियों का सामना करने का यही सही समय है। शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
7 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 6
आज आप अकेला महसूस कर सकते है। शांति, कल्पना और चिन्तनशील मानसिक- दर्शन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकते है। अपने दिल की सुनों और प्रयत्न करें क्योंकि जो भी हम बोते है वही काटते है। शुभ अंक-10
शुभ रंग- पीला
8 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 7
घर पर अभी आपके ध्यान की ज़रूरत है। आप धन को लेकर तंगी महसूस कर सकते हैं। अपने सभी निर्णयों का पूरी तरफ से रिसर्च करें। संचार अभी महत्वपूर्ण है। सावधानी से बोलें और सुनें। पारिवारिक मामलों को व्यवस्थित रखें और बाकी का जीवन शांतिपूर्ण बितेगा। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लाल
9 of 10
dainik ank jyotish
- फोटो : istock
अंक 8
आज आप सामाजिक संबंधों का आनंद लेंगे। एक समान सोच वाले लोग आपको आकर्षित कर सकते है। आप में से कुछ सामाजिक कल्याण और भलाई के कामों में ध्यान केंद्रित करेंगे। अपने दोस्तों को आपके जीवन में उनके महत्व के बारे में बताएं। शुभ अंक-25
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 9
आज अपनी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति को लेकर आप चिंतित हो सकते है।आप में से कुछ अपनी कड़ी मेहनत से मिले फल का आनंद लेंगे तो दूसरे अपने नए लक्ष्य और महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। शुभ अंक-21
शुभ रंग- हरा