फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 01 August: मूलांक 7 वाले दफ्तर में मनमुटाव महसूस हो सकता है, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष फल

Fri, 01 Aug 2025 06:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Numerology Prediction Today in Hindi:  अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। 
विज्ञापन
1 of 10
01 अगस्त का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष में व्यक्ति के भविष्य का आकलन मुख्य रूप से उसके मूलांक के आधार पर किया जा सकता है, जो जन्म तिथि से जाना जाता है। अंकशास्त्र, सामान्य तौर पर किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख पर होने वाली संख्याओं के कुल योग का अध्ययन करता है। इसमें कुल मूलांक 1 से लेकर 9 तक होता है। सभी अंक किसी न किसी ग्रह का प्रतिनिधित्व करते हैं। और इनसे ही मूलांक और भाग्यांक की गणना करके दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल, साप्ताहिक अंकज्योतिष भविष्यफल, मासिक अंकज्योतिष भविष्यफल और वार्षिक अंकज्योतिष भविष्यफल के साथ ही आपके जीवन से जुड़ी तमाम घटनाओं के बारे में यहां हम आपको जानकारी देते हैं जिससे आपका जीवन सुखमय और समृद्ध बन सके। 

उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है।

इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

Surya Grahan 2025: सूर्य ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये पांच काम, मिल सकता है अशुभ परिणाम

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज आपका दिन नया आरंभ करने का है। आत्मविश्वास से भरे रहिए, अपनी योजनाओं को स्पष्टता से आगे बढ़ाइए। प्रेम जीवन में आप अपने विचारों को दृढ़ता से रखेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि आपका रवैया दूसरों को प्रभावित करे। नेतृत्व की भावना आपको सफलता दिलाएगी।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
आज भावनाओं की गहराई महसूस होगी। दूसरों की बात सुनने और समझने का दिन है। प्रेम संबंधों में सहनशीलता और संवाद जरूरी रहेगा। कार्यक्षेत्र में छोटे मतभेदों को बढ़ाने की बजाय उन्हें समझदारी से सुलझाएं। शांति से काम लेने पर रिश्ता मजबूत होगा।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आपके संवाद में मिठास और ऊर्जा रहेगी। प्रेम जीवन में खुशियाँ बढ़ेंगी, नए रिश्ते बन सकते हैं या पुराने और मजबूत हो सकते हैं। हंसी-खुशी और सकारात्मकता आपके दिन को सुंदर बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बातों को सबके समक्ष सपक्ष रूप से रखने का प्रयास करें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
धैर्य और अनुशासन आपके लिए आज बहुत महत्वपूर्ण होंगे। रिश्तों में जिम्मेदारी निभाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी बातों पर समझौता करना पड़ सकता है। अपनी भावनाओं को संतुलित रखें।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
आज परिवर्तन और नये अवसर आपके जीवन में आ सकते हैं। प्रेम में उत्साह और रोमांच का अनुभव होगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। स्वतंत्रता और खुलापन आपके रिश्तों को बेहतर बनाएंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
यह दिन प्रेम और सौहार्द का है। अपने प्रिय के साथ मिल-जुलकर समय बिताएं। आपसी समझ और प्यार रिश्ते को गहरा करेगा। घर-परिवार के मामलों में मधुरता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में समर्पण और सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आत्मनिरीक्षण और गहराई से सोचने का दिन है। अपने और साथी के विचारों का सम्मान करें। दफ्तर में साथी के साथ मनमुटाव महसूस हो सकता है, पर यह अस्थायी होगा। धैर्य रखें और संवेदनशीलता के साथ अपने रिश्ते को निभाएं।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
व्यवहार में व्यावहारिकता और संतुलन बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में आज कुछ तनाव हो सकता हैं, लेकिन संयम से आप उनका समाधान कर लेंगे। ईमानदारी और स्पष्टता रिश्ते को मजबूत करेगी। अपनी जिम्मेदारियों को समझें।
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
जोश और ऊर्जा से भरा दिन है। प्रेम में उत्साह रहेगा, लेकिन आवेग पर नियंत्रण जरूरी है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई मतभेद हो, तो समझदारी और सहनशीलता से काम लें। रचनात्मक सोच आपके रिश्ते को फलदायी बनाएगी।
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें