फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ank Jyotish 01 April 2023: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sat, 01 Apr 2023 06:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
01 April Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 1 
क़ानूनी मामले अभी क्षितिज पर होंगे। आपको किसी यात्रा या विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके पिता या पिता जैसा कोई आपके जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 2
नए व्यवसाय या आध्यात्मिक खोज के माध्यम से खुद को चुनौती दें। एक अध्यापक आपको अच्छे भविष्य को खोजने में मदद करेगा। आपके ग्रह आज इन्ही बातों की ओर इशारे कर रहे हैं कि कड़ी मेहनत करे।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 3 
आध्यात्मिकता और रहस्य अभी आपको आकर्षित कर सकते हैं। अपने सपनों और दृष्टिकोणों पर भरोसा रखें। कोई निजी हानि आपको दुखी करेगी। जो आप सोचते हैं, उसे आगे बढ़ाने के लिए समय लें। 
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 4 
आगे बढ़ने के लिए उन चिंताओं के बारे में बात करें जो आपका रास्ता रोक रही हैं। आज पर्यावरण के साथ मेल-मिलाप बढ़ाएंगे। यह समय सुरक्षा की भावना को पुनर्जीवित करने का है। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 5 
परिवार और निजी मामलों को दुनिया के अन्य मामलों से अधिक प्राथमिकता देंगे। दूसरों की बात सुनना निश्चित रूप से आपकी समस्याओं को दूर करने में मदद करेगा।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 6 
व्यापारिक सौदे अभी भी आपके लिए प्राथमिक और महत्वपूर्ण हैं। अपने फैसलों को अपने पति/पत्नी या दूसरे खास व्यक्ति के विचारों को जानने के बाद ही लें। आज आपका ध्यान घर और परिवार पर ही केंद्रित रहेगा। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 7 
यह समय बातचीत,मृदुता और देखभाल का हैं। आप लोगों को अपने रचनात्मक स्वभाव से प्रभावित करना चाहेंगे। काम पर प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। कड़ी मेहनत करना जारी रखें और आपको पुरस्कृत किया जाएगा। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 8 
किसी ऋण या आर्थिक चिंता को कम करने के लिए वेतन बढ़ सकता है या बोनस मिल सकता है। उनके साथ रहें जो आप पर निर्भर हैं। आप कुछ बड़ा सोच रहे है इसलिए अब संचालन भी उसी पैमाने का करें। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
dainik ank jyotish - फोटो : istock
अंक 9
आर्थिक रूप से सुरक्षित होने के लिए आपको अपने जीवन को प्रबंधित करने का प्रयास करना चाहिए। अभी भौतिक और असली चीज़ें आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें