फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 01 अप्रैल 2021: गुरुवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Wed, 31 Mar 2021 02:56 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1
कार्य-व्यापार में प्रगति मिलने के संकेत हैं। आईटी के क्षेत्र में नौकरी चाहने वाले जातकों की तमन्ना पूरी हो सकती है। असमंजस में आकर आप गलत फैसला ले सकते हैं।
शुभ अंक - 3
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक – 2
आज धैर्य से काम लें। सरकारी कार्यों में परेशानी के साथ हानि होने की संभावना है। प्रेमी का साथ मिल सकता है। आज यात्रा को टालने की कोशिश करें। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - ग्रे

4 of 10
number
अंक - 3
व्यापार की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने प्रेमी के साथ रोमान्स का भरपूर आनंद उठाएंगे। कुछ जातक घर की साफ सफाई या पेंटिंग भी कर सकते हैं। दिन भर उत्साह बना रहेगा।
शुभ अंक - 16
शुभ रंग – भूरा 
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक – 4
कार्य का विस्तार करने के लिए समय उत्तम है। संघर्ष रहेगा, कार्य को सुचारू रूप से प्लान करें। पिता का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है। व्यापार में थोड़ा घाटा भी हो सकता है। बैंक से लोन मिलने की संभावना है। 
शुभ अंक – 25
शुभ रंग – सुनहरा
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक - 5
गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का चयन ठीक से करें। कुछ मित्रों की वजह से बदनामी झेलनी पड़ सकती है। यात्रा से बचने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग – हल्का भूरा
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक - 6
आज कार्य में मन लगेगा। यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है। घर में हरे पौधे लगाएं, इससे वृद्धि आएगी। स्त्री जाति से फायदा हो सकता है। संतान होने के योग बन रहे हैं 
शुभ अंक – 5
शुभ रंग – फिरोजी

8 of 10
number
अंक - 7
आज का दिन ध्यान पूर्वक निवेश करें, सट्टे में अचानक नुकसान भी हो सकता है। कुछ ऐसा होगा, जिससे आप आश्चर्यचकित रह जाएंगे। निजी जीवन में उथल-पुथल रहने की संभावना है।
शुभ अंक - 12
शुभ रंग – बैंगनी

9 of 10
number
अंक – 8
नौकरी से संबंधित समस्याएं बढ़ सकती है। साझेदारी लाभदायक सिद्ध हो सकती है। पेपर वर्क पूरा करें, उसमें कोई कमी न छोड़े। धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा सकता है।
शुभ अंक - 2
शुभ रंग – काला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक – 9
प्रेम संबंधों से सावधान रहने की आवश्कता है। छात्रों को प्रतियोगिता में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। पेट की परेशानी के चलते डाक्टर का दरवाजा खटखटाना पड़ सकता है। 
शुभ अंक – 1
शुभ रंग – लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें