फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 31 मार्च: बुधवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Tue, 30 Mar 2021 01:47 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक - 1 
किसी खास चीज को लेकर आज मन में एक साथ कई तरह के विचार आएंगे। सही वाणी बोलें। अपनी भाषा में संतुलन रखें, अन्यथा आपको अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार अच्छा रहेगा।  
शुभ अंक - 3
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक — 2 
व्यापार में आज घाटा हो सकता है। किसी भी कार्य को शीघ्र निपटने की कोशिश ना करें। उतावलापन परेशानी ला सकता है। अगर किसी प्रतियोगिता में भाग लें रहे है तो रिजल्ट उत्तम आएगा।
शुभ अंक — 42 
शुभ रंग — पीला

4 of 10
number
अंक — 3 
आज काम में मन नहीं लगेगा। बल्कि आप आज बोरियत महसूस करेंगे। आप अपने घर के लिए कुछ जरुरी सामान खरीद सकते हैं। साथी के साथ आज पुरानी यादें ताजा होंगी। 
शुभ अंक — 11 
शुभ रंग — नीला
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक — 4 
गृह क्लेश का सामना करना पड़ सकता है। बेटी का सहयोग मिलेगा। ध्यान रखें किसी वस्तु की खरीददारी में ठगे जा सकते हैं। आपको बहुत आलस्य आयेगा। दिन सुस्त रहेगा।
शुभ अंक — 6 
शुभ रंग — फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक — 5 
काम काज के लिए दिन अनुकूल रहेगा। राजनीति में कार्यरत जातकों को अपनी इमेज का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों की शिक्षा में रुकावट आ सकती है। परिश्रम करते रहें और हिम्मत न हारें।
शुभ अंक — 3 
शुभ रंग — सिल्वर
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक — 6 
आज आप शारीरिक थकान महसूस कर सकते हैं। सरकारी महकमे पुलिस आदि का कार्य करने वाले जातकों को मुश्किलें आ सकती हैं।शुभ अंक — 23 
शुभ रंग — हरा

8 of 10
number
अंक — 7 
आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ेंगे। अच्छा समाचार मिल सकता है। माता अस्वस्थ रह सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे। कंपटीशन रहेगा। क्रोध वश अपना नियंत्रण न खोएं। स्त्री के साथ समय ज्यादा व्यतीत होगा।
शुभ अंक — 3 
शुभ रंग — बैंगनी

9 of 10
number
अंक — 8 
परिवार में अशांति का भाव रह सकता है। मां के स्वास्थ्य में कमी आपको परेशान करेगी। कुछ चीजों को लेकर तनाव रहेगा। आपके वाहन में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। शाम को मित्रों के साथ घूमने जा सकते है।
शुभ अंक — 4 
शुभ रंग — नीला
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक — 9
आज आप नई ऊर्जा के साथ अपना कार्य करेंगे। आज मुश्किलें कम होंगी। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में सफलता मिलेगी। पुत्र से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक — 26 
शुभ रंग — लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें