अक्सर हम अपने आस पास ऐसे कई लोगों को देखते हैं, जिनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा सदा विराजमान रहती है। इनके पास अकूत मात्रा में धन दौलत और जमीन जायदाद होती है। अंकज्योतिष का मानना है कि व्यक्ति के जीवन का भाग्य कैसा होगा? ये उसके जन्म की तारीख के मूलांक तय करते हैं। अच्छे मूलांक के लोगों पर मां लक्ष्मी सदा अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखती हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 27 या 18 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 बनता है। इस मूलांक का स्वामी मंगल ग्रह है। मान्यता है कि मूलांक 9 के लोग धन संपदा के मामले में काफी भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों के पास अकूत मात्रा में जमीन जायदाद होती है। ये लोग काफी ऊर्जावान और शक्तिशाली होते हैं। मूलांक 9 के लोग अपने भीतर दृढ़ इच्छा शक्ति रखते हैं। आइए जानते हैं इस मूलांक के लोगों के अंदर और क्या क्या खास होता है?