फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: मूलांक 2 वाले लोग क्यों होते हैं सबसे खास? जानिए इनके स्वभाव, प्यार और कमजोरियों के छुपे राज

Sat, 23 May 2026 09:58 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मूलांक 2 वाले जातक शांत, समझदार और भावनात्मक होते हैं। जानिए इनका स्वभाव, करियर, प्रेम जीवन, शुभ अंक और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।
विज्ञापन
1 of 6
numerology - फोटो : amar ujala

Mulank 2 Walon Ka Vyaktitv: कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे पहली मुलाकात में ही एक अलग-सा अपनापन महसूस होने लगता है। अंक ज्योतिष में ऐसे व्यक्तियों को मूलांक 2 से जुड़ा माना जाता है। ये लोग बाहर से जितने शांत और सरल दिखाई देते हैं, अंदर से उतने ही संवेदनशील, भावुक और गहराई से सोचने वाले होते हैं। रिश्तों को निभाने में इनकी ईमानदारी और लगाव इन्हें दूसरों से अलग बनाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को होता है, उनका मूलांक 2 माना जाता है। चंद्रमा से प्रभावित होने के कारण इनके स्वभाव में कोमलता, भावनात्मक संतुलन और एक खास आकर्षण देखने को मिलता है। यही वजह है कि लोग इनसे जल्दी जुड़ाव महसूस करने लगते हैं और इनके साथ सहजता से घुल-मिल जाते हैं।
Venus Strong Remedies: कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए करें ये आसान उपाय, बढ़ेगा आकर्षण और मिलेगा सुख-सौभाग्य
Surya Gochar 2026: सूर्य करेंगे बुध के घर प्रवेश, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और मिलेगा सम्मान

विज्ञापन

2 of 6
सरल, भावुक और दिल से साफ स्वभाव के होते हैं। - फोटो : adobe stock

हर किसी को क्यों पसंद आते हैं मूलांक 2 वाले लोग?

  • मूलांक 2 वाले लोग सरल, भावुक और दिल से साफ स्वभाव के होते हैं। 
  • ये दूसरों की भावनाओं को जल्दी समझ लेते हैं और रिश्तों को ईमानदारी से निभाते हैं। 
  • इनकी बातचीत का तरीका नरम और व्यवहार बहुत संतुलित होता है। 
  • ये झगड़े और विवाद से दूर रहना पसंद करते हैं। 
  • हर स्थिति को शांति और समझदारी से संभालने की कोशिश करते हैं। 
  • दोस्ती, परिवार और ऑफिस में ये जल्दी सबके पसंदीदा बन जाते हैं। 
  • इनमें मजबूत कल्पनाशक्ति और क्रिएटिव सोच होती है। 
  • इन्हें कला, संगीत, लेखन और डिजाइन जैसे कामों में रुचि होती है। 
  • बाहर से शांत दिखते हैं लेकिन अंदर से गहराई से सोचने वाले होते हैं। 
  • कई बार ये जरूरत से ज्यादा सोच लेते हैं और छोटी बातों को दिल पर ले लेते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
क्रिएटिव और भावनात्मक क्षेत्रों में अधिक सफलता मिलती है। - फोटो : adobestock

कौन-से करियर में सफल होते हैं मूलांक 2 वाले?

  • क्रिएटिव और भावनात्मक क्षेत्रों में अधिक सफलता मिलती है। 
  • टीमवर्क और सहयोग वाले कामों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। 
  • लेखक और कंटेंट क्रिएटर के रूप में अच्छा करियर बना सकते हैं। 
  • कला, डिजाइन, फैशन और इंटीरियर डिजाइन में रुचि और सफलता दोनों मिलती हैं। 
  • काउंसलर और थैरेपिस्ट जैसे पेशों में अच्छे परिणाम मिलते हैं। 
  • सोशल वर्क और लोगों की मदद से जुड़े कार्यों में आगे रहते हैं। 
  • होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में भी सफल हो सकते हैं। 
  • बिजनेस में पार्टनरशिप उनके लिए ज्यादा अनुकूल रहती है। 

4 of 6
हर किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए। - फोटो : adobe stock
जीवनभर किन बातों से बचना चाहिए मूलांक 2 वालों को
  • जरूरत से ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। 
  • हर किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करना चाहिए। 
  • ओवरथिंकिंग की आदत से दूरी बनानी चाहिए। 
  • आत्मविश्वास की कमी पर काम करना जरूरी है। 
  • दूसरों को खुश करने में खुद को नजरअंदाज न करें। 
  • नकारात्मक लोगों की संगत से दूर रहना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
पार्टनर की भावनाओं का पूरा ध्यान रखते हैं। - फोटो : adobestock

प्यार और रिश्तों में कैसे होते हैं मूलांक 2 वाले?

  • ये सच्चे और ईमानदार प्रेमी होते हैं। 
  • पार्टनर की भावनाओं का पूरा ध्यान रखते हैं। 
  • रिश्तों में झूठ और धोखा बिल्कुल पसंद नहीं करते। 
  • अपने साथी को खास महसूस कराने की कोशिश करते हैं। 
  • रिश्तों में गहराई और भावनात्मक जुड़ाव चाहते हैं। 
  • जरूरत से ज्यादा संवेदनशीलता कभी-कभी समस्या बना सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूलांक 2 वालों के लिए शुभ चीजें - फोटो : adobe stock

मूलांक 2 वालों के लिए शुभ चीजें

  • शुभ ग्रह: चंद्रमा
  • शुभ रंग: सफेद, क्रीम, हल्का नीला
  • शुभ रत्न: मोती
  • शुभ अंक: 2, 7, 11
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें