फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 6 और 9 वालों को सफलता के लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी, व्यवहार में संतुलन बनाए रखें

Sat, 23 May 2026 01:02 AM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। ऐसे में आइए अंक राशिफल को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
23 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है। अंक ज्योतिष को ज्योतिष शास्त्र से अलग माना जाता है, जो अंकों के विज्ञान पर आधारित है और व्यक्ति के भविष्य से जुड़े संकेत देता है। 23 मई 2026, शुक्रवार का दिन अंक ज्योतिष के अनुसार विशेष है क्योंकि इस दिन की तारीख 23-05-2026 के सभी अंकों का योग 2+3+0+5+2+0+2+6 = 20 और 2+0 = 2 आता है, यानी आज का भाग्यांक 2 है। अंक 2 का सम्बन्ध चन्द्रमा से होता है। ऐसा जातक जन्म से इमोशनल, केयर करने वाला और सौम्य स्वभाव का होता है। आइए जानते हैं अंक ज्योतिष के अनुसार आज आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर क्या संकेत दे रहा है और आपके सितारे आपके लिए कितने अनुकूल हैं।
Lucky Zodiac Signs: बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगा पैसा
Budh Uday: 23 मई को बुध होंगे उदय, इन 5 राशियों को मिल सकती है नौकरी और व्यापार में सफलता
विज्ञापन

2 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 1
मूलांक 1 वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में बेहद सकारात्मक रहने वाला है। आपकी मेहनत, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी निभाने की क्षमता से वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। आज आपके काम की सराहना हो सकती है, जिससे भविष्य में पदोन्नति या नए अवसर मिलने के संकेत भी बन रहे हैं।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: सुनहरा

विज्ञापन

3 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 2
मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में थोड़ा संयम और समझदारी से चलने का है। पिता या घर के किसी बड़े सदस्य के साथ किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। इसलिए बातचीत में धैर्य रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखें, तभी रिश्तों में संतुलन बना रहेगा।
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 3
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए व्यस्तता भरा रह सकता है। किसी जरूरी कार्य के चलते छोटी यात्रा करनी पड़ सकती है, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगी। आज समय प्रबंधन और सावधानी के साथ काम करना आपके लिए बेहतर परिणाम देगा।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

5 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 4
मूलांक 4 वालों के लिए आज आर्थिक दृष्टि से दिन काफी अच्छा रहने वाला है। पिछले समय में किए गए निवेश से अब लाभ मिलने की शुरुआत हो सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत महसूस होगी। सही योजना बनाकर आगे बढ़ना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
शुभ अंक: 5 
शुभ रंग: नीला

विज्ञापन

6 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 5
मूलांक 5 वाले जातक आज अपनी व्यावसायिक योजनाओं को आगे बढ़ाने में पूरी मेहनत करेंगे। हालांकि अपेक्षित परिणाम तुरंत न मिलने के कारण मन थोड़ा निराश हो सकता है। ऐसे समय में धैर्य बनाए रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि हर प्रयास का सही फल समय पर ही मिलता है।
शुभ अंक: 8 
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

7 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 6
मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन विद्यार्थियों के लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है और मन बार-बार भटक सकता है। ऐसे में शांत वातावरण में पढ़ाई करना और अनुशासन बनाए रखना बहुत जरूरी रहेगा।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: गुलाबी

8 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 7
मूलांक 7 वाले आज अपने मनपसंद कार्यों और रुचियों में समय बिताना पसंद करेंगे। इससे आपको मानसिक शांति और सुकून मिलेगा। आज का दिन आत्मचिंतन और खुद को बेहतर समझने के लिए भी अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: बैंगनी

9 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 8
मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन परिवार में बड़ों के सम्मान और भावनाओं का ध्यान रखने का है। यदि आप घर के वरिष्ठ सदस्यों का आदर करेंगे तो पारिवारिक माहौल सुखद और संतुलित बना रहेगा।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: काला

विज्ञापन

10 of 10
23 मई का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala

मूलांक – 9
मूलांक 9 वालों को आज अपनी जिद और अहंकार पर नियंत्रण रखना होगा, वरना भाइयों के साथ संबंधों में तनाव पैदा हो सकता है। धैर्य, विनम्रता और समझदारी से काम लेने पर रिश्ते बेहतर बने रहेंगे और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ अंक: 7 
शुभ रंग: लाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें