फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है? जानें क्या कहता है अंक शास्त्र

Tue, 11 Mar 2025 06:17 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मूलांक 3 वाले व्यक्ति ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो उनकी ऊर्जा, विचारधारा और जीवनशैली को समझ सके। आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है।
विज्ञापन
1 of 5
मूलांक 3 वालों के लिए बेस्ट जोड़ी - फोटो : Amar Ujala
Best Life Partner For Mulank 3: अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति का मूलांक उसकी जन्मतिथि के अंकों के योग से निर्धारित होता है। यदि किसी व्यक्ति का जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 3 होगा। इस मूलांक का स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) होता है, जो ज्ञान, शिक्षा, नेतृत्व और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 3 वाले लोग आत्मनिर्भर, बुद्धिमान, महत्वाकांक्षी और रचनात्मक होते हैं। ये जीवन में बड़े लक्ष्य रखते हैं और अपनी मेहनत से उन्हें प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं।

जब रिश्तों की बात आती है तो मूलांक 3 वाले व्यक्ति ऐसे साथी की तलाश करते हैं जो उनकी ऊर्जा, विचारधारा और जीवनशैली को समझ सके। आइए जानते हैं कि अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी किन मूलांकों के साथ बनती है।

Numerology: मूलांक 1 वालों की किसके साथ बनेगी सबसे बेहतर जोड़ी? जानें आपके लिए कौन है उपयुक्त जीवनसाथी

Numerology: किनके साथ बनती है मूलांक 2 वालों की सबसे अच्छी जोड़ी? जानें कौन बन सकता है आपका जीवनसाथी

विज्ञापन

2 of 5
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
मूलांक 3 और मूलांक 1 (शक्तिशाली जोड़ी)
मूलांक 1 का स्वामी सूर्य होता है, जो नेतृत्व और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मूलांक 3 और 1 की जोड़ी बेहद प्रभावशाली और ऊर्जावान होती है। दोनों ही महत्वाकांक्षी और आत्मनिर्भर होते हैं, जिससे यह संबंध बहुत मजबूत बन सकता है। हालांकि दोनों ही अपने विचारों में दृढ़ होते हैं, जिससे कभी-कभी अहंकार टकरा सकता है। यदि वे एक-दूसरे को समझने और सम्मान देने का प्रयास करें, तो यह जोड़ी बेहद सफल और प्रेरणादायक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
संतुलित रिश्ता - फोटो : amarujala
मूलांक 3 और मूलांक 2 (संतुलित रिश्ता)
मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा होता है, जो कोमलता, संवेदनशीलता और भावनात्मकता का प्रतीक है। मूलांक 3 वाले जहां तर्कशील और व्यावहारिक होते हैं, वहीं मूलांक 2 वाले भावनात्मक और शांत स्वभाव के होते हैं। इस कारण, यह रिश्ता संतुलित और मधुर बना रहता है। मूलांक 2, मूलांक 3 के कठोर स्वभाव को संतुलित कर सकता है, जिससे रिश्ते में स्थिरता बनी रहती है।

4 of 5
मजबूत संगति - फोटो : amarujala
मूलांक 3 और मूलांक 5 (मजबूत संगति)
मूलांक 5 का स्वामी बुध ग्रह होता है, जो संचार, चंचलता और बुद्धिमानी का प्रतीक है। मूलांक 3 और 5 वाले व्यक्ति एक-दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं, क्योंकि दोनों ही बौद्धिक रूप से विकसित और मिलनसार होते हैं। इनकी आपसी समझ और मानसिक तालमेल बेहतरीन होता है, जिससे रिश्ता दीर्घकालिक और सुखद बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेम और सामंजस्य का संगम - फोटो : amarujala
मूलांक 3 और मूलांक 6 (प्रेम और सामंजस्य का संगम)
मूलांक 6 का स्वामी शुक्र ग्रह होता है, जो प्रेम, सौंदर्य और आकर्षण का प्रतीक है। मूलांक 3 और 6 की जोड़ी में प्रेम और रोमांस की कोई कमी नहीं होती। जहां मूलांक 3 बुद्धिमान और अनुशासित होता है, वहीं मूलांक 6 रिश्ते को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखता है। यह जोड़ी एक-दूसरे की खूबियों को सराहती है और रिश्ते को प्यार और सम्मान से निभाती है।

Numerology: आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस तारीख को जन्में लोग, नहीं होती धन की कमी

Numerology: इस तारीख को जन्मे लोग बनते हैं IAS-IPS, जानें क्या कहता है अंक ज्योतिष




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें