साल 2017 आने अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और आप सभी सोच रहें होंगे कि आने वाला साल आपके लिए कैसा रहेगा। आने वाले साल का हाल जानने का सबसे अच्छा तरीका ज्योतिषशास्त्र में राशिफल माना जाता है। लेकिन अगर किसी को अपनी राशि का पता नहीं है तो वह अपनी जन्मतिथि से भी आने वाले साल का हाल जान सकते हैं।
विज्ञापन
मूलांक एक वालों के लिए साल लाएगा खूब सारा माल
2 of 10
अंक एक
- फोटो : number 1
आपका जन्म किसी भी महीने में 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है तो साल 2017 आपके लिए कई मामलों में सुखद और उन्नति दायक रहेगा। इस साल आपको अपने कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करनी चाहिए क्योंकि लाभ और उन्नति की अच्छी संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति एवं आपसी तालमेल बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी। प्रेमियों के लिए साल उत्साहवर्धक और सुखद रहेगा, प्रेम और गहरा होगा। साल के 4 महीने अप्रैल, मई, अगस्त और सितंबर आपके लिए सबसे खास हैं। इन महीनों में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे, मौके का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
मूलांक दो वालों की कई अधूरी चाहतें पूरी होगी
3 of 10
मूलांक 2
आपकी जन्मतिथि किसी भी महीन में 2, 11, 20, 29 तारीख है तो आप मूलांक दो के व्यक्ति हैं। आपके लिए यह वर्ष अधूरी चाहतों को पूरी करने वाला है। आप प्रयास करेंगे तो नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर होगी। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर बीते वर्ष आपका प्रमोशन अटक गया है तो इस वर्ष आपको यह खुशी मिल सकती है। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कई तरह की खुशियां मिलेगी। संतान की चाहत रखने वाले दंपत्ति को संतान सुख प्राप्त हो सकता है। सेहत भी इस वर्ष आपका अच्छा रहेगा, खान-पान का ध्यान रखें। आपके लिए मार्च से अप्रैल का महीना विशेष लाभप्रद रहेगा।
मूलांक तीन वालों को इस साल संभलकर चलना होगा
4 of 10
मूलांक तीन
- फोटो : number 3
जिन लोगों की जन्मतिथि 3, 12, 21, 30 तारीख है उनके लिए यह वर्ष उलझन और उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में काफी संभलकर चलना होगा नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकारियों से उलझने से बचें। आपके मन में नौकरी बदलने का विचार आ सकता है। आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा, जोखिम भरे क्षेत्र में निवेश नुकसानदायक हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आकस्मिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटे मोटे वाद विवाद चलते रहेंगे। अगर जीवन में प्यार का इंतजार है तो इस साल गुप चुप प्रेम संबंध बनने की भी संभावना प्रबल है। छात्रों का मन विचलित रहेगा जिससे शिक्षा के क्षेत्र में परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। मार्च का महीना आपके लिए सुखद और आनंददायक रहेगा।
विज्ञापन
मूलांक 4 वालों के लिए हर तरफ से खुशियों भरा है यह साल
5 of 10
नंबर 4
- फोटो : number 4
साल 2017 आपके लिए उम्मीद की रोशनी लेकर आया है। इस साल आप अपनी बात-चीत की कला का लाभ नौकरी एवं व्यवसाय में प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र अधिकारी और सहकर्मी आपसे प्रभावित रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरु करना चाहते हैं तो इस साल आपको प्रयास करना चाहिए सफल रहेंगे। लाभ के अवसर समय-समय पर मिलते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख सद्भाव बना रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिल सकती है। इस साल छात्रों को अपनी मेहनत का सुखद परिणाम मिलने से खुशी होगी। आपके लिए अगस्त एवं सितंबर का महीना हर तरह से अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
मूलांक 5 वालों के सुख-सुविधाओं पर आपके खर्चे बढ़ेंगे
6 of 10
मूलांक 5
- फोटो : number 5
यह वर्ष सेहत के मामले में सुखद रहेगा। आप अधिकतर खुशमिजाज और आनंदित रहेंगे। जो लोग वाहन खरीदना चाह रहे हैं उन्हें अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। वैसे इस साल आपकी आय भी अच्छी रहेगी। नौकरी व्यवसाय में बीते साल के मुकाबले आप बेहतर स्थिति महसूस करेंगे। आय अच्छी होने पर पर भी बचत कम हो सकती है क्योंकि इस साल भौतिक सुख-सुविधाओं पर आपके खर्चे बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बढ़ेगा, लेकिन जरूरी है कि आप अपने मन और वाणी पर संयम रखें। साल की अंतिम तिमाही आपके लिए विशेष रूप से सुखद रहेगी।
विज्ञापन
मूलांक 6 वाले लाभ के अवसर प्राप्त कर सकते हैं
7 of 10
मूलांक 6
- फोटो : moolank 6
जिनकी जन्मतिथि 6, 15, 24 है उनके लिए साल 2017 कायक्षेत्र के मामले में उन्नतिदायक रहेगा। नौकरी में अधिकारियों के साथ तालमेल बना रहेगा। आपकी कार्यक्षमता एवं लगनशीलता से विरोधी भी प्रभावित रहेंगे। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। परिवार में उत्सव हो सकता है। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी। सेहत में सामान्य उतार-चढ़ाव रह सकता है वैसे बड़ी परेशानी की संभावना कम है। साल का मध्य आपके लिए उत्साहवर्धक रहेगा।
मूलांक 7 वालों को उन्नति का मौका मिल सकता है
8 of 10
मूलांक 7
- फोटो : moolank 7
जन्मतिथि 7, 16, 25 है तो यह वर्ष आपके लिए अपनी कार्यक्षता और योग्यता दिखाने के लिए अच्छा है आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से नौकरी एवं व्यवसाय में कामयाबी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आपको उन्नति का अवसर मिल सकता है। खर्च आपके बढ़े चढ़े रहेंगे जिससे बजट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। काफी यात्राएं कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में थोड़े मतभेद उभरते रहेंगे जिन्हें समझदारी से संभालना होगा। सेहत का ध्यान रखें।
मूलांक आठ वालों के लिए साल संघर्षपूर्ण
9 of 10
मूलांक 8
- फोटो : moolank 8
8, 17, 26 तारीख को जिनका जन्मदिन है उनका मूलांक 8 है। इनके लिए यह वर्ष संघर्षपूर्ण रह सकता है। आपको परिश्रम के अनुकूल लाभ नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। अगर आप इस साल कोई नया काम शुरु करने की सोच रहे हैं तो सोच-समझकर कदम बढ़ाएं नहीं तो नुकसान हो सकता है। आर्थिक मामलों के साथ ही साथ व्यवसाय में भी आपको संभलकर रहना होगा इस साल आर्थिक उलझनें बढ़ने की आशंका है। पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल और आपसी तालमेल की कमी रह सकती है। बच्चों को लेकर भी आप परेशान हो सकते हैं। सेहत के मामले में लापरवाही से बचें और सड़क पर चलते समय एवं जोखिम भरे काम करते हुए सजग रहें।
साल 2017 उनके लिए अनुकूल है जिनका जन्मदिन 9, 18, 27 तारीख को है। इस तिथि को जन्मे व्यक्ति मूलांक 9 के अंतर्गत आते हैं। इस साल मूलांक 9 के व्यक्ति नौकरी में अपना प्रभाव बढ़ा सकते हैं। अगर प्रमोशन की रेस में आप भी शामिल हैं तो इस साल आपको यह खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन रोमांटिक और आनंदपूर्ण होगा। सेहत के मामले में बीते साल के मुकाबले यह साल आपके लिए अधिक अनुकूल है।