फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 1 Numerology 2023: 1, 10, 19 और 28 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023, जानिए वार्षिक राशिफल!

Tue, 13 Dec 2022 06:57 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : amar ujala
Numerology 2023 Prediction for number 1: साल 2022 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। यह साल जहां कई लोगों के जीवन में खुशियां लाया है वहीं कई लोगों के जीवन में परेशनियां भी लाया है। ऐसे  में साल 2023 के आने का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सब जानने को उत्सुक हैं कि इस वर्ष उनका वर्षफल कैसा रहेगा। आज हम आपको बताने जा रहे हैं मूलांक 1 के ब में। मूलांक 1 का प्रतिनिधित्व सूर्य ग्रह करते हैं। ऐसे में इस मूलांक के लोगों में नेतृत्व गुण अवश्य होता है। जिन लोगों का जन्म 1,10, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उन लोगों का मूलांक 1 होता है। आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए नए साल यानी 2023 में करियर, धन, स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहेगा। 

Mulank 3 Numerology 2023: 3,12,21 और 30 जन्मतिथि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल, जानिए यहां!
विज्ञापन

2 of 6
मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
करियर
मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर के मामले में साल 2023 थोड़ा संवेदनशील हो सकता है। चूंकि मूलांक 1 वालों का स्वामी ग्रह सूर्य है लेकिन वर्ष 2023 का मूलांक 7 है और इसका स्वामी ग्रह केतु है। ऐसे में नाम और प्रतिष्ठा तो है लेकिन आलस से आपको दूर रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने शब्दों को नियंत्रित रखने की जरूरत है। यदि आप सरकारी नौकरी की तलाश में है तो ये वर्ष शुभदायक हो सकता है। मतलब आपको मेहनत का फल मिल सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : istock
धन 
अंकशास्त्र के अनुसार इस साल मूलांक 1 वालों के लिए आर्थिक मामले में भी संयम बरतने की जरूरत है। एक तरफ तो आपकी आय में वृद्धि होगी लेकिन साथ में फिजूलखर्ची बढ़ने की भी संभावना है। यदि आप शेयर या लॉटरी आदि में निवेश कर रहे हैं तो इसका लाभ आपको नए साल पर मिल सकता है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको यात्रा के माध्यम से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। 

4 of 6
मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : Istock
शिक्षा 
शिक्षा के क्षेत्र की बात करें तो मूलांक 1 वालों के लिए साल 2023 काफी शुभ साबित होने वाला है। 2023 छात्रों के लिए सफल रहेगा। शिक्षा के कुछ क्षेत्रों में थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।  जहां विद्यार्थी सब कुछ हासिल तो कर पाएंगे लेकिन आप जिद्दी स्वभाव से दुखी रहेंगे। आपको अबुरी संगति से बचने की आवश्यकता है, अन्यथा आपका भविष्य खराब हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : फाइल फोटो
प्रेम  
मूलांक 1 वालों के प्रेम संबंधों की बात करें तो नए साल पर आपको रिश्तों की असलियत देखने को मिलेगी। हालांकि मूलांक 1 वालों को साल 2023 में अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहिए। कुछ लोग आप और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमी उत्पन्न कर सकते हैं उनकी असलियत आपको देखने को मिलेगी। इसलिए बिना सोचे समझे किसी पर भरोसा न करें। ये साल आपको लोगों की परख करवाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2023 - फोटो : istock
स्वास्थ्य
मूलांक 1 वालों के स्वास्थ्य के बारे में बात करें तो इनए साल में मानसिक परेशानियों से आप घिरे रह सकते हैं। चूंकि सूर्य और केतु शत्रु ग्रह हैं इसीलिए तनाव की स्थिति हो सकती है लेकिन मूलांक 1 का स्वामी ग्रह सूर्य है इसीलिए आप किसी भी परेशानी से आसानी से निकल सकते हैं बस जरूरत हैं खुद पर भरोसा रखने की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें