फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 8: हर स्थिति में पार्टनर का साथ निभाते हैं मूलांक 8 वाले, लेकिन इन चीजों में होते हैं कमजोर

Fri, 19 Dec 2025 11:14 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mulank 8 Love Life: मूलांक 8 के जातकों का प्रेम जीवन आमतौर पर धीमी गति से आगे बढ़ता है। शुरुआती दौर में रिश्तों में गलतफहमियां या देरी हो सकती है। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
खुद से ज्यादा पार्टनर का ध्यान रखते हैं इस मूलांक के लोग - फोटो : Amar Ujala
Mulank 8 Love Life Traits: अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का विशेष स्थान माना जाता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ होता है, उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक पर शनि ग्रह का प्रभाव रहता है, इसलिए ऐसे लोग गंभीर, अनुशासित और कर्मप्रधान स्वभाव के होते हैं। मूलांक 8 के जातकों का जीवन संघर्षों से भरा हो सकता है, लेकिन ये अपने धैर्य और मेहनत के बल पर सफलता जरूर हासिल करते हैं।

मूलांक 8 का प्रेम जीवन
मूलांक 8 के जातकों का प्रेम जीवन आमतौर पर धीमी गति से आगे बढ़ता है। शुरुआती दौर में रिश्तों में गलतफहमियां या देरी हो सकती है, लेकिन एक बार संबंध मजबूत हो जाए तो यह लंबे समय तक टिकता है। ये अपने साथी से ईमानदारी, समझदारी और भरोसे की उम्मीद रखते हैं। यदि इन्हें सही जीवनसाथी मिल जाए तो ये बेहद समर्पित और संरक्षण देने वाले पार्टनर साबित होते हैं।

Mulank 7 Love Life: इमोशनली मेच्योर और गुड लिसनर होते हैं मूलांक 7 के लोग, पर प्यार में आती हैं ये चुनौतियां
विज्ञापन

2 of 5
मूलांक 8 वालों के प्रेम जीवन के पॉजिटिव ट्रेट्स - फोटो : Adobe
मूलांक 8 वालों के प्रेम जीवन के पॉजिटिव ट्रेट्स
इनकी सबसे बड़ी खासियत है जिम्मेदारी निभाने की भावना। ये अपने पार्टनर की सुरक्षा, सम्मान और जरूरतों का पूरा ध्यान रखते हैं। मुश्किल हालात में भी मूलांक 8 के लोग अपने साथी का हाथ नहीं छोड़ते, बल्कि ढाल बनकर खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मूलांक 8 वालों के प्रेम जीवन के पॉजिटिव ट्रेट्स - फोटो : adobe stock
मूलांक 8 के जातक व्यावहारिक सोच रखते हैं, जिससे रिश्ता संतुलित रहता है। ये भावनाओं में बहने की बजाय हालात को समझकर निर्णय लेते हैं। पार्टनर को जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और भरोसे का एहसास कराना इन्हें अच्छी तरह आता है। इसके अलावा, ये लोग त्याग और समर्पण में विश्वास रखते हैं। कई बार अपने प्यार के लिए निजी इच्छाओं को भी पीछे रख देते हैं, जो इन्हें एक भरोसेमंद और मजबूत साथी बनाता है।

4 of 5
मूलांक 8 वालों के प्रेम जीवन के नेगेटिव ट्रेट्स - फोटो : adobe stock
मूलांक 8 वालों के प्रेम जीवन के नेगेटिव ट्रेट्स
इनका गंभीर और अनुशासनप्रिय स्वभाव कभी-कभी कठोरता में बदल जाता है। मूलांक 8 के लोग अपने उसूलों से समझौता नहीं करना चाहते, जिससे रिश्ते में टकराव की स्थिति बन सकती है। कई बार ये अपने पार्टनर से भी वही परिपक्वता और समझदारी की उम्मीद करते हैं, जो हर किसी के लिए संभव नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मूलांक 8 वालों के प्रेम जीवन के नेगेटिव ट्रेट्स - फोटो : adobe stock
कुल मिलाकर मूलांक 8 के लोगों का प्रेम जीवन गहराई और स्थिरता से भरा होता है। अगर ये अपने भावनात्मक पक्ष को थोड़ा और खुलकर व्यक्त करना सीख लें, तो इनका रिश्ता मजबूत, संतुलित और सुखद बन सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें