फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulank 1 Weak Point: इन आदतों के कारण पीछे रह जाते हैं मूलांक 1 के लोग, सफलता में आती हैं दिक्कतें

Sun, 03 May 2026 01:39 PM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Mulank 1 Weak Point: मूलांक 1 के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के प्रतीक हैं। उनका प्रभाव इन मूलांक वालों को बेहतर नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व प्रदान करता है।
विज्ञापन
1 of 5
Mulank 1 Weak Point - फोटो : अमर उजाला AI
Mulank 1 Weak Point: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। मान्यता है कि, इस मूलांक के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं, जो आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और प्रभावशाली व्यक्तित्व के प्रतीक हैं। यही वजह है कि, मूलांक 1 के लोग भीड़ में अलग नजर आते हैं और इनमें आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरा होता है। माना जाता है कि, इनकी सबसे बड़ी खासियत होती ह, तेज निर्णय लेने की क्षमता। ये लोग मौके को पहचानकर तुरंत फैसला लेते हैं, जो अक्सर सही साबित होता है। साथ ही, अपनी शर्तों पर जिंदगी जीना और किसी के दबाव में न आना ही इनकी असली पहचान होती है। लेकिन मूलांक 1 के लोगों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो धीरे-धीरे इनके रास्ते में रुकावट बनने लगती हैं। कई बार यही छोटी-छोटी कमजोरियां इन्हें बड़ी सफलता से दूर कर देती हैं। आइए इन आदतों के बारे में जानते हैं।

Numerology: इन मूलांक वालों के लिए सोना है लकी, पहनते ही बदल जाएगी किस्मत
Weekly Numerology Prediction: धैर्य और संतुलन से मिलेगी सफलता, जानें इस सप्ताह आपके मूलांक के लिए क्या है खास
विज्ञापन

2 of 5
Mulank 1 Weak Point - फोटो : adobestock
अति-आत्मविश्वास भारी पड़ जाता है
अंक ज्योतिषियों के अनुसार, मूलांक 1 के लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं, लेकिन कई बार यही ओवरकॉन्फिडेंस में बदल जाता है। बिना पूरी तैयारी के बड़े फैसले लेना इन्हें मुश्किल में डाल सकता है। 

Numerology: इस मूलांक के लोगों पर होता है शनि का आशीर्वाद, मेहनत के दम पर बनाते हैं अपनी किस्मत
विज्ञापन

3 of 5
Mulank 1 Weak Point - फोटो : adobestock
अहंकार बना-बनाया काम बिगाड़ देता है
अंक ज्योतिषियों के अनुसार, कभी-कभी खुद को हमेशा सही समझने की आदत और दूसरों की बात को नजरअंदाज करना इनके काम पर असर डालता है। कई बार रिश्ते और मौके दोनों हाथ से निकल जाते हैं। 

4 of 5
Mulank 1 Weak Point - फोटो : adobe stock
सलाह न मानने की आदत
अंक ज्योतिषियों के अनुसार, ये लोग अक्सर दूसरों की सलाह को हल्के में लेते हैं। जबकि सही समय पर मिली सही सलाह इन्हें बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

Najar Dosh Upay: हर मूलांक का ग्रहों से है खास नाता, जानें जन्मतिथि के अनुसार नजर दोष दूर करने के उपाय
क्रोध पर नियंत्रण न होना
गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी बन सकता है। छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाना इनके रिश्तों और करियर दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mulank 1 Weak Point - फोटो : adobe stock
जिद्दी स्वभाव से बढ़ती हैं परेशानियां
माना जाता है कि, मूलांक 1 के लोग जिद्दी होते हैं और एक बार जो ठान लिया, उससे पीछे हटना इन्हें पसंद नहीं होता है। इसलिए हर जगह अपनी जिद के कारण यह परेशानी में आ जाते हैं और रिश्तों पर इसका असर दिखाई देता है।
Saptahik Ank Jyotish: 3 और 9 मूलांक वालों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक अंक ज्योतिषफल

Vastu Tips For Balcony: बालकनी में रखी ये चीजें बनती हैं दुखों का कारण, खुशियों पर भी पड़ता है असर


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता और संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें