फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 24 January: मूलांक 9 वालों को धन लाभ के प्रबल योग, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Sat, 24 Jan 2026 07:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Numerology Prediction Today in Hindi: जन्मतिथि के अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह अंक व्यक्ति के व्यवहार, सोच और जीवन की घटनाओं पर असर डालता है। मूलांक और भाग्यांक की मदद से भविष्यफल तैयार किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

Ank Jyotish Today 24 January 2026 | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी व्यक्ति की स्वभाव, सोच और जीवन की दिशा को उसकी जन्मतिथि से निकाले गए मूलांक से जाना जाता है। जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़कर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, वही मूलांक कहलाता है। यह अंक व्यक्ति के व्यवहार, निर्णय लेने के तरीके, सोचने की शैली और जीवन में घटने वाली घटनाओं पर असर डालता है। मूलांक 1 से 9 तक होते हैं और प्रत्येक अंक किसी ग्रह की ऊर्जा और प्रभाव से जुड़ा होता है। इन अंकों की सहायता से मूलांक और भाग्यांक की गणना की जाती है, जिससे दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भविष्यफल तैयार किए जा सकते हैं। इसके जरिए व्यक्ति आने वाली परिस्थितियों का अनुमान लगाकर अपने फैसलों को बेहतर दिशा दे सकता है।
Numerology: प्रेम में सबकुछ न्योछावर कर देते हैं मूलांक 2 के जातक, अक्सर खा बैठते हैं धोखा
उदाहरण के तौर पर, यदि किसी का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है, तो जन्म तिथि के अंकों का योग होगा 2 + 3 = 5। इस प्रकार उस व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इसी तरह, यदि किसी का जन्म 11 तारीख को हुआ है, तो 1 + 1 = 2 होगा और उसका मूलांक 2 होगा। वहीं, जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष के सभी अंकों का योग करने पर जो अंतिम अंक प्राप्त होता है, उसे भाग्यांक कहते हैं। उदाहरण के लिए, यदि किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ, तो अंकों का योग होगा 2 + 2 + 0 + 4 + 1 + 9 + 9 + 6 = 33, और फिर 3 + 3 = 6। इस प्रकार उस व्यक्ति का भाग्यांक 6 होगा।
Mulank 4: इनके लिए पार्टनर को समय देना होता है मुश्किल, लेकिन जीवनभर निभाते हैं सुरक्षित और मजबूत रिश्ता
अंक ज्योतिष के माध्यम से आप अपनी दैनिक योजनाओं को अधिक प्रभावशाली और सफल बना सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष आपको आपके मूलांक के अनुसार यह संकेत देता है कि आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा या नहीं। साथ ही, यह आपको संभावित चुनौतियों और अवसरों के बारे में पहले से सचेत करता है, ताकि आप हर परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रह सकें। आइए, अंक ज्योतिष की मदद से जानें आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर।

विज्ञापन

2 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 1
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। पैसे से जुड़ी कोई रुकी हुई रकम वापस मिल सकती है और नए लाभ के मौके भी बनेंगे। अगर आप खेल या प्रतियोगिता से जुड़े हैं, तो कोई जीत या उपलब्धि मिल सकती है। परिवार में शांति और जीवनसाथी से अच्छा तालमेल रहेगा।
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: केसरिया

विज्ञापन

3 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 2
आज आप थोड़े भावुक रह सकते हैं। इसलिए कोई भी फैसला सोच-समझकर लें, खासकर काम और घर से जुड़ा। आर्थिक तौर पर फायदे के योग हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा और जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद

4 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 3
आज आपका दिन शानदार रहेगा। पॉजिटिव सोच से काम में सफलता मिलेगी और नए लोगों से जुड़कर मुनाफा हो सकता है। व्यापार में धन लाभ संभव है। घर के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे और जीवनसाथी से भी पूरा सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक:
शुभ रंग: गुलाबी

विज्ञापन

5 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 4
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। नकारात्मक सोच और विवादों से बचें। काम और बिज़नेस में अनुकूलता कम रहेगी, और पैसों को लेकर भी सतर्क रहना होगा। किसी को बिना मांगे सलाह न दें।
शुभ अंक: 3
 शुभ रंग: पीला

विज्ञापन

6 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 5
मिश्रित दिन रहेगा। व्यापार सामान्य चलेगा, लेकिन सेहत (खासकर पेट से जुड़ी समस्या) परेशान कर सकती है। घर में माहौल ठीक रहेगा लेकिन जीवनसाथी से तकरार हो सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखें।
शुभ अंक: 6  
शुभ रंग: लाल

विज्ञापन

7 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 6
आपके लिए दिन शुभ रहेगा। व्यापार में आगे बढ़ने के नए आइडिया मिल सकते हैं जिससे भविष्य में फायदा होगा। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा, और मनोरंजन से जुड़ी कोई योजना बन सकती है। जीवनसाथी से अच्छा तालमेल बना रहेगा।
शुभ अंक: 5
 शुभ रंग: नीला

8 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 7
कुछ मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। काम और घर के बीच खुद को अकेला महसूस कर सकते हैं। अपनी बात दूसरों को समझाना मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी को उनकी पसंद की चीज खिलाकर संबंध मधुर बनाए रख सकते हैं।
शुभ अंक: 6  
शुभ रंग: पीला

9 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 8
आज थोड़ा संभलकर चलें। धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है, निवेश फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। संतान की चिंता रह सकती है। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा।
शुभ अंक: 8  
शुभ रंग: हरा

विज्ञापन

10 of 10
आज का अंक ज्योतिषफल - फोटो : amar ujala

अंक 9
दिन अच्छा रहेगा। जो काम आपने सोचे हैं, वे पूरे होंगे और फंसा हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। मन खुश रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं घूमने जाने का प्लान भी बन सकता है।
शुभ अंक: 18
 शुभ रंग: सुनहरा



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें