फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

May Month Numerology Prediction: सभी 9 मुलांकों के लिए कैसा रहेगा मई का महीना, जानें अंक ज्योतिष राशिफल से

Fri, 02 May 2025 06:29 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ankj Jyotish Rashifal: मूलांक 1 से 9 तक के जातक इस महीने में विभिन्न पहलुओं में वृद्धि और चुनौतियों का सामना करेंगे। कहीं आपको नयापन और सफलता मिलेगी, तो कहीं कुछ विशेष प्रयासों की आवश्यकता होगी। परन्तु, एक बात सुनिश्चित है कि मई का महीना आपके जीवन में नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा।
विज्ञापन
1 of 10
मासिक अंक ज्योतिष राशिफल - फोटो : amar ujala

May Month Ank Jyotish Rashifal: मई का महीना हर किसी के लिए एक नई शुरुआत, बदलाव और अवसरों का महीना होने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार, हमारा जीवन हमारे जन्मांक या मूलांक से प्रभावित होता है, जो हमें हमारी ताकत और कमजोरियों के बारे में मार्गदर्शन देता है। हर अंक का एक अलग प्रभाव होता है, और इस माह के दौरान सभी 9 मूलांकों पर ग्रहों की स्थिति कुछ अलग प्रभाव डालने वाली है।

Vakri Shani : जुलाई माह में शनि चलेंगे वक्री चाल, इन राशि के जातकों को मिल सकता है धनलाभ
मूलांक 1 से 9 तक के जातक इस महीने में विभिन्न पहलुओं में वृद्धि और चुनौतियों का सामना करेंगे। कहीं आपको नयापन और सफलता मिलेगी, तो कहीं कुछ विशेष प्रयासों की आवश्यकता होगी। परन्तु, एक बात सुनिश्चित है कि मई का महीना आपके जीवन में नई दिशा और ऊर्जा लेकर आएगा। हर अंक के लिए यह महीना विशेष संकेत और अवसरों का महीना है। आइए, जानें, हर अंक के लिए मई 2025 का अंक ज्योतिष राशिफल और जानें कि यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा।
May Month Vrat Tyohar List: मई माह आरंभ, जानें कब मनाई जाएगी शनि जयंती, बुद्ध पूर्णिमा और अन्य त्योहार

विज्ञापन

2 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 1
मूलांक 1 के जातक मई महीने में अपने व्यक्तित्व से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आत्मविश्वास उच्च स्तर पर रहेगा।  परंतु ध्यान रखें कभी-कभी यह आत्मविश्वास धीरे-धीरे अहंकार में बदल सकता है। कार्यक्षेत्र में नए ज़िम्मेदारियां  आपके समर्पण की मांग करेंगी। निर्णयों में स्पष्टता होगी और आप नेतृत्व की भूमिका में आ सकते हैं। दांपत्य और प्रेम संबंधों में आपकी अगुवाई पसंद की जाएगी, लेकिन पार्टनर की बातों को अनसुना न करें। उन्हें महसूस हो सकता है कि आप केवल अपनी बात कह रहे हैं। स्वास्थ्य में सिरदर्द, थकावट और उच्च रक्तचाप जैसी छोटी लेकिन नजरअंदाज न करने वाली तकलीफें हो सकती हैं। दिनचर्या में अनुशासन ज़रूरी है।
 
विज्ञापन

3 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 2
मई का महीना आपके लिए भावनाओं की परख का समय होगा। दिल बहुत कुछ महसूस करेगा। कभी अचानक उदासी, कभी अनकही खुशी। काम में रचनात्मकता बढ़ेगी। विशेषकर अगर आप कला, संगीत, लेखन या डिज़ाइन से जुड़े हैं। लेकिन निर्णय लेने में दुविधा रहेगी। इसलिए हर कदम सोच-समझकर उठाएं। रिश्तों में आप अधिक स्नेह और समझ की उम्मीद रखेंगे। अगर आपकी भावनाओं की कद्र न हो, तो असंतोष बढ़ सकता है। बातचीत बनी रहे, इस पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से पाचन तंत्र और नींद से संबंधित समस्याएं संभव हैं। खुद को थोड़ा ज़्यादा समय देना इस महीने ज़रूरी है।

4 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 3
मई महीना आपके लिए सीखने और सिखाने दोनों का है। जिन क्षेत्रों में आप काम करते हैं वहां आपकी सलाह की मांग बढ़ेगी। शिक्षा, परामर्श, धर्म या नेतृत्व से जुड़े लोगों को विशेष लाभ के संकेत हैं। साथ ही आपकी सोच में गंभीरता आएगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। रिश्तों में आप अधिकतर वाचाल रहेंगे। लेकिन सामने वाला सुन रहा है या नहीं, यह देखना भी उतना ही ज़रूरी होगा। कभी-कभी ज़्यादा सलाह देने से दूरी बन सकती है। स्वास्थ्य की ओर थोड़ा ध्यान देना पड़ेगा, खासतौर पर पेट और वजन से जुड़े मसलों पर। व्यायाम और नियमित दिनचर्या को प्राथमिकता दें।
विज्ञापन

5 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 4
आपके जीवन में इस महीने कुछ अप्रत्याशित मोड़ आ सकते हैं। योजनाएं अचानक बदल सकती हैं, लोग बदल सकते हैं, और आपकी सोच भी। लेकिन याद रखें,परिवर्तन अपने साथ अवसर भी लाता है। जो लोग नौकरी, तकनीक, स्टार्टअप या अनियमित समय वाली फील्ड में हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल रहेगा। रिश्तों में, पुराने मनमुटाव अचानक उभर सकते हैं। इस बार टालने के बजाय समाधान निकालें। पुरानी बातों को बार-बार न दोहराएं।  स्वास्थ्य में अस्थिरता रहेगी , विशेषकर त्वचा, पाचन और श्वसन संबंधी दिक्कतें उभर सकती हैं। आराम और पोषण दोनों ज़रूरी होंगे।
विज्ञापन

6 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 5 
मई का महीना आपके लिए तेजी से भागते अवसरों का संकेत देता है। आप इस समय बेहद सक्रिय रहेंगे । मन नए विचारों, यात्राओं और संपर्कों से घिरा रहेगा। कामकाजी जीवन में नेटवर्किंग आपके लिए शुभ साबित होगी। आपके शब्दों में जादू है पर उसे दिशा देना ज़रूरी है। रिश्तों में आप बहुत कुछ कहना चाहेंगे, बहुत कुछ सुनना चाहेंगे, पर हर बार शब्द सही नहीं उतरते। कोशिश करें कि सामने वाला सिर्फ श्रोता न हो, सहभागी भी बने। स्वास्थ्य को लेकर छोटी मोटी परेशानी जैसे गले,त्वचा या तंत्रिका तंत्र में असंतुलन संभव है। नींद पूरी करना और मोबाइल स्क्रीन से थोड़ा ब्रेक लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन

7 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 6 
यह महीना आपके लिए सौंदर्य, प्रेम और स्नेह की सरगम लेकर आ रहा है। घर, परिवार और रिश्तों को आप अधिक महत्व देंगे। कामकाज में भी आप सलीके और संतुलन के साथ आगे बढ़ेंगे। अगर आप कला, फैशन, इंटीरियर से जुड़े हैं तो आपके लिए यह समय बहुत शुभ संकेत लेकर आया है। प्रेम संबंधों में नयापन महसूस होगा। पुराने संबंधों में मिठास लौटेगी और नए रिश्ते भी बनने की संभावना है। स्वास्थ्य में त्वचा, गर्दन और हार्मोन संतुलन से संबंधित मामूली परेशानियां हो सकती हैं। जीवनशैली में अनुशासन ज़रूरी होगा।

8 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक  7
मई का महीना आपके लिए अंतर्मन की यात्रा बनकर आएगा। आप हर चीज़ के पीछे अर्थ तलाशेंगे, चाहे वह जीवन का कोई निर्णय हो या किसी व्यक्ति का व्यवहार। कामकाजी जीवन में आप अपेक्षा करेंगे कि लोग आपकी बात समझें, लेकिन यह महीना दूसरों को नहीं खुद को समझने का है। रिश्तों में आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर सकते हैं। कभी दूर, कभी बहुत पास यही विरोधाभास आपकी प्रकृति को दर्शाएगा। प्रियजनों से संवाद में स्पष्टता रखें। स्वास्थ्य में आपको मानसिक थकान, एकाग्रता में कमी या नींद से जुड़ी शिकायतें हो सकती हैं। योग, ध्यान और प्रकृति से जुड़ाव लाभकारी रहेगा।

9 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 8
मूलांक 8 वालों के लिए मई महीने की गति धीमी पर असरदार रहेगी। यह समय परिणामों का है। पिछले महीनों में जो बीज बोए थे, अब फल आने का समय है। कामकाज में स्थिरता आएगी, लेकिन आपको अपने धैर्य और निष्ठा की परीक्षा देनी पड़ेगी। रिश्तों में कुछ पुरानी कड़वाहट अब खत्म करने का समय आ गया है। क्षमा करें और आगे बढ़ें। नई शुरुआत के द्वार तभी खुलेंगे। स्वास्थ्य में हड्डियां, जोड़ों और रक्त-संचार से जुड़ी बातें सतर्कता मांग सकती हैं। आराम और कार्य का संतुलन ज़रूरी है।
विज्ञापन

10 of 10
numerology - फोटो : adobe stock
अंक 9 
इस माह आपका स्वभाव ऊर्जावान, उग्र और बेहद क्रियाशील रहेगा। आप हर काम में जोश के साथ उतरेंगे पर हर लड़ाई लड़नी ज़रूरी नहीं होती। ये महीना आपको सिखाएगा कि जहाँ विरोध मिले, वहां धैर्य से जीत होती है। रिश्तों में थोड़ा झुकना सीखना पड़ेगा। हर बहस का जवाब ज़रूरी नहीं, कभी-कभी मौन भी संबंधों को बचा लेता है। स्वास्थ्य में अधिक मेहनत और जल्दबाज़ी से मांसपेशियों या सिर से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। योग और प्राणायाम से ऊर्जा संतुलन बनाए रखें।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें