May Month Numerology Prediction: मई की शुरुआत हो चुकी है, जो साल 2025 का पांचवा महीना है। यह माह सभी के जीवन में नई शुरुआत और बदलाव का प्रतीक होता है। आमतौर पर हर व्यक्ति नए महीने में नए अवसरों की तलाश करते हुए पूर्व में की गई गलतियों से सिखता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी नए माह को लेकर कई भविष्यवाणियां की जाती हैं, जिसके जरिए व्यक्ति आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार रहता है। इस दौरान जहां कुछ लोगों की समस्याएं बढ़ने की आशंका होती हैं, तो कुछ जातकों को मनचाहे परिणाम मिलने की संभावनाएं भी बनी रहती हैं। ऐसे में अंक ज्योतिष शास्त्र द्वारा मई माह को लेकर की गई हर अंक की भविष्यवाणियां जातकों पर व्यापक प्रभाव डालती है। इस माह कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे जिसका असर मूलांक 1 से 9 तक के जातकों पर पड़ सकता है। परंतु कुछ जातकों पर विशेष कृपा मिल सकती हैं। आइए इन लकी मूलांकों के नाम जानते हैं।