फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष: 15 फरवरी 2019 को आपके लिए कौन सा नंबर रहेगा शुभ

Thu, 14 Feb 2019 03:17 PM IST
Madhukar Mishra निशा घई, हस्तरेखा विशेषज्ञ, अंकशास्त्री एवं ज्योतिषविद्
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष
अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन

2 of 10
number
अंक -1
नाम अक्षरः - A, I, J, Q, Y

आज आपके सभी कार्य सिद्ध होंगे। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते हैं। आज निवेश के लिए दिन अच्छा दिन है। आर्थिक अवसरों का लाभ उठाएं। धन खर्च करने से पहले भली-भांति जांच लें।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग – भूरा
विज्ञापन

3 of 10
number 2
अंक -2
नाम अक्षरः – B, K, R

आज के दिन आपका मन विचलित रहेगा। पत्नी से झगड़ा हो सकता है। जो भी आपसे मिले उससे नम्र व्यवहार करें। कम बोलने की कोशिश करें। बेटी से आपको कोई खुशी खबर प्राप्त हो सकती है।
शुभ अंक - 32
शुभ रंग - लाल

4 of 10
number
अंक -3
नाम अक्षरः C, G, L, S

जो विद्यार्थी या युवक-युवतियां उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन उत्तम हैं। आपको मान-सम्मान मिलेगा। नेता, डाक्टर, वकील आदि के लिए आज का दिन उत्तम है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद—विवाद हो सकता है।
शुभ अंक - 35
शुभ रंग - गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक -4
नाम अक्षरः D, M, T

आज आपका का दिन अनिश्चितता से भरा होगा। परिवार या करीबी दोस्तों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। पेट दर्द या वायु रोग से आप ग्रसित हो सकते हैं।
शुभ अंक- 35
शुभ रंग – नीला
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक -5
नाम अक्षरः E, H, N,X

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता अवश्य मिलेगी। व्यापार, शेयर मार्केट से आज लाभ की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आज आर्थिक तौर पर आप परेशान हो सकते हैं। आज आप किसी मुसीबत एवं झंझट में पड़ सकते हैं।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हल्का नीला
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक -6
नाम अक्षरः U, V W

आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली है। जमीन-जायदाद में आप निवेश कर सकते हैं। सतर्क रहें, कानूनी अड़चनें आ सकती हैं। व्यापार का बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है। पति-पत्नी में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपसी तकरार के कारण आपका जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है।
शुभ अंक - 6
शुभ रंग - फिरोजी

8 of 10
number
अंक -7
नाम अक्षरः O, Z

विद्यार्थियों के लिए आज कोई अच्छी खबर आ सकती है, विशेष रूप से उनके लिए जो विद्यार्थी ऊंची शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। वह प्रतियोगिता में सफल होगें। शिक्षकों को मान-सम्मान मिलेगा। नेतागण को कोई खुशखबरी मिल सकती है। दिन व्यस्तता भरा रहेगा, जिसके कारण आपको आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा। माता के आशीर्वाद से आज कोई नया कार्य शुरु करें,  आपको अवश्य सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 11
शुभ रंग - सफेद

9 of 10
number
अंक -8
नाम अक्षरः F, P

आज आपको अपने जीवनसाथी से परेशानी हो सकती है। मेहनत करने के बाद ही आपको सफलता मिलेगी। घर में विरोध बढ़ सकता है। परन्तु अंत में जीत आपकी ही होगी, विद्यार्थियों का रिजल्ट अनुकूल रहेगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं।
शुभ अंक -10
शुभ रंग-  सफेद
विज्ञापन

10 of 10
number
अंक -9
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप आज जमीन-जायदाद खरीद सकते हैं, लेकिन जायदाद को लेकर परिवार में मतभेद हो सकता है। आज संभल कर चलने का दिन है। शत्रु से हानि हो सकती है। अहंकार आपके घरेलू रिश्तों में दरार ला सकता है।
शुभ अंक – 24
शुभ रंग - हल्का पीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें