अंक ज्योतिष की गणना का आधार जन्मतिथि और नाम है। जन्म होते ही हमारे साथ अंक जुड़ जाता है। प्रत्येक अंक अपना महत्त्व रखता है। जन्म तिथि को मूलांक कहते है। हर अंक के साथ एक अल्फाबेट भी जुड़ा होता है, जिसका अंक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। पैदा होते ही हम नामकरण के लिए सही अल्फाबेट चुनते हैं। सही अल्फाबेट और जन्मतिथि के मेल से हम अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। जानिए आपके मूलांक और अल्फाबेट आज आपकी झोली में क्या डाल रहे है...
विज्ञापन
2 of 10
number
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
आज आपका लव पार्टनर आपकी हर बात मानेगा। घंटों फोन पर बातें होंगी और शाम का कार्यक्रम बनेगा। आप पार्टी का कार्यक्रम बना सकते हैं। आप अवसर का पूरा लाभ उठाएंगे। अपने पार्टनर के साथ समय आनंद पूर्वक रहेगा।
लकी नम्बर – 11
लकी कलर – रेड
लकी फूल – ऑरेंज रोज
विज्ञापन
3 of 10
number
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज का दिन आपके लिए स्पेशल है। रोमांस से मन, दिल सब लवरेज है। आप अपने जिस प्यार को काफी समय से ढूंढ रहे थे, वह आज मिलेगा। इस वेलेंटाइन डे, उनकी मनोकामना पूरी होगी। पति-पत्नी के रिश्ते और मजबूत होंगें।
लकी नम्बर – 5
लकी कलर – पीला
लकी फूल – रजनीगंधा
4 of 10
number
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
आज आपका लव पार्टनर आपको सरप्राइज देगा। आज का दिन आपके लिए खास होगा। आज वेलेंटाइन डे पर आपकी सबसे बड़ी इच्छा पूरी होगी। अगर प्यार का संबंध टूटा हुआ है, तो वह वापिस जुड़ सकता है। आपको अपना प्रियतम मिलेगा। आज की शाम आपके लिए रंगीन होगी।
लकी नम्बर – 10
लकी कलर – ब्राइट रेड
लकी फूल – लिली
विज्ञापन
5 of 10
number
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज का दिन आपके लिए प्यार की बहार लेकर आया है। आज कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। अगर आपका पार्टनर आपसे रूठा हुआ है, तो उसे आप मना लेंगें। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। अपने फ्रेंड को दिल की बात कह दीजिये। आज प्रेम, विवाह में परिवर्तित हो जायेगा। जब शाम को मिलें तो वाईट रोज जरूर ले जाएं।
लकी नम्बर – 42
लकी कलर – सफेद
लकी फूल – व्हाइट रोज
विज्ञापन
6 of 10
number
अंक - 5
नाम अक्षर – E H N X
आज आपको प्यार का प्रपोजल मिल सकता है। मन चंचल है, कन्फ्यूज रहेगा कि दोस्त आपके मन की इच्छा पूरी करेगा की नहीं क्योंकि आप मन से इमोशनल हैं। आज का बना रिश्ता दूर तक चलेगा। जीवनसाथी को आपसे बड़ी अपेक्षाएं है। उनकी सुनिए और उनकी इच्छा पूरी करें।
लकी नम्बर – 2
लकी कलर – सफेद
लकी फूल - व्हाइट लिली
विज्ञापन
7 of 10
number
अंक - 6
नाम अक्षर - U V W
आपकी गर्लफ्रेंड आज बहुत अच्छे मूड में हैं। आप उसकी डिमांड पूरी करेंगें। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। अगर अभी तक आपका कोई साथी नहीं बना, आप अकेले हैं तो आज के दिन वह कमी भी पूरी हो जायेगी। आपको मिलेगा अपना लव पार्टनर जो आपके मित्रों में से एक हो सकता है। पति-पत्नी भी आज के दिन का पूरा आनंद लेगें।
लकी नम्बर – 48
लकी कलर- केसरिया
लकी फूल – पीला गुलाब
8 of 10
number
अंक - 7
नाम अक्षर – O Z
यदि आप अकेले हैं तो आज सोशल मीडिया पर समय बिता सकते हैं। फेसबुक पर अपनी फोटो डालें। अपने प्रेमी को इम्प्रेस करने में आज आप कोई कसर नहीं छोडे़ं। ऑफिस में आज देरी हो सकती है, इसलिए आपका मित्र नाराज हो सकता है। हालांकि, आप उसे मना लेंगें। उसके लिए अच्छा सा गिफ्ट साथ ले जाएं।
लकी नम्बर -2
लकी कलर- नीला
लकी फूल – रेड रोज
9 of 10
number
अंक – 8
नाम अक्षर- F P
आज कोई पुराना कॉलेज फ्रेंड जिसे आप हमेशा से अपना लव पार्टनर बनाना चाहते थे, आज उससे आपकी मुलाकात हो सकती है, लेकिन मन बेचैन रहेगा। प्रेमी की तरक्की हो सकती है, जिससे आपको फायदा होगा। आज सेलीब्रेट करने का दिन है। अपने साथी के साथ आज किसी फंक्शन में जा सकते हैं। एल्कोहल का सेवन कम करें।
लकी नम्बर – 4
लकी कलर – पिंक
लकी फूल – पिंक रोज
अंक – 9
आज नए मित्र मिलेगें। आप अपने लव पार्टनर पर अपनी चलाने की कोशिश कर सकते हैं। जिस कारण वह नाराज हो सकता है। आप अपने फ्रेंड की भी सुनें। इससे रिश्ते मजबूत होंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक दिन गुजरेगा। आज किसी दूसरे शहर वेलेंटाइन डे मनाने जा सकते हैं। अगर आप विवाह करना चाहते हैं, तो आज अपने प्यार का इजहार कर दें। आपका लव पार्टनर मान जाएगा।
लकी नम्बर – 10
लकी कलर – रेड
लकी फूल – पीला रोज