फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मूलांक वाली स्त्रियों के सामने कभी नहीं करनी चाहिए चालाक बनने की कोशिश

Sat, 11 Nov 2017 02:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 4
बुध ग्रह अंक 5 का प्रतिनिधि ग्रह है। वहीं जिन व्यक्तियों की जन्म तारीख 5,14 और 23 है, उनका मूलांक पांच होता है। इस मूलांक वाले जातकों की सभी से मित्रता होती है, क्योंकि बुध ग्रह सभी ग्रहों का मित्र है। यह अशुभ ग्रहों के साथ अशुभ और शुभ ग्रहों के साथ मिलकर शुभ हो जाता है। इसका अपना कोई अस्तित्व नहीं होता है। यानी बुध की सभी ग्रहों से दोस्ती भी होती है और शत्रुता भी।

ये भी पढ़ें-  अपने जीवनसाथी के नाम से निवेश करें इस भग्यांक वाले, फायदे में रहेंगे
विज्ञापन

2 of 4
मूलांक 5 वाले व्यक्तियों का सभी से मिलाजुला संबंध होता है। उनकी न तो किसी से ज्यादा दोस्ती होती है और न ही शत्रुता का भाव। वैसे देखा जाए तो इस अंक वालों के जातकों का संबंध अंक 1, 4 और 8 के साथ सामान्य  और अनुकूल होता है, लेकिन अंक पांच के लिए अंक 2, 7 और 9 शुभ अंक नहीं होता है।
विज्ञापन

3 of 4
वैवाहिक जीवन के मामले में आमतौर पर मूलांक 5 वाले व्यक्ति भाग्यशाली होते हैं। ये अपने व्यवहार से अपने साथी को खुश रखते हैं। मूलांक 5 वाले पुरूष दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखने के लिए अपनी पत्नी की हर जरूरत का ध्यान रखते हैं और खुश रखने की कोशिश करते हैं।

ये भी पढ़ें- जिनका नाम D से शुरू होता है, ये खबर जरूर पढ़ें, फायदे में रहेंगे
विज्ञापन

4 of 4
अगर इस मूलांक की स्त्रियों की बात की जाए तो वे हर मामले में काफी सतर्क होती हैं। खासकर आर्थिक मामलों में तो बहुत ज्यादा सतर्क होती है। अगर इनके पति का व्यवहार अनके प्रति अच्छा नहीं होता तो ये सभी आर्थिक स्‍त्रोतों को अपने अधिकार में ले लेती हैं।  कभी-कभी स्थिति ऐसी हो जाती है कि इनके पति को अपने व्यक्तिगत खर्चों के लिए भी उन पर ही निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें