फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत

Thu, 04 Jun 2026 11:16 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Gochar Numerology 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है और कर्क राशि में उनका प्रवेश उन्हें उच्च स्थिति प्रदान करता है। इस बदलाव का सकारात्मक असर खासतौर पर मूलांक 3 वाले लोगों पर देखने को मिलेगा, आइए विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
गुरु गोचर 2026 इस मूलांक को होगा जबरदस्त लाभ - फोटो : AI
Guru Gochar Numerology 2026: ज्योतिषीय दृष्टि से 2 जून 2026 का दिन बेहद खास बन गया है, क्योंकि इस दिन देवगुरु बृहस्पति ने कर्क राशि में प्रवेश कर लिया है और 31 अक्तूबर तक गुरु इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु को ज्ञान, भाग्य और समृद्धि का कारक माना जाता है और कर्क राशि में उनका प्रवेश उन्हें उच्च स्थिति प्रदान करता है। इस बदलाव का सकारात्मक असर खासतौर पर मूलांक 3 वाले लोगों पर देखने को मिलेगा। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 होता है। ऐसे लोगों के जीवन में अब कई शुभ परिवर्तन आने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता - फोटो : adobe stock
हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
  • मूलांक 3 वाले जातकों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रह सकता है। 
  • लंबे समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, वे अब आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। 
  • कामकाज में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक तनाव में भी कमी आएगी। 
  • आय के नए अवसर सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता - फोटो : adobestock
  • निवेश के मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं।
  • नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनपसंद अवसर मिल सकता है। 
  • वहीं व्यापार करने वालों के लिए यह समय मुनाफा देने वाला साबित होगा।

4 of 5
धन और समृद्धि में बढ़ोतरी - फोटो : adobe stock
धन और समृद्धि में बढ़ोतरी
  • इस अवधि में मूलांक 3 के लोगों पर धन की देवी की विशेष कृपा बनी रह सकती है। 
  • आर्थिक रूप से मजबूती आएगी और धन संचय करने में सफलता मिलेगी। 
  • यदि आप नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। 
  • आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार होगा, जिससे सही दिशा में कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी। 
  • पुराने कर्ज से राहत मिलने के संकेत हैं और बुद्धिमत्ता के बल पर आप अच्छा धन अर्जित कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़ी उपलब्धि या डील का योग - फोटो : adobe stock
बड़ी उपलब्धि या डील का योग
  • इस दौरान मूलांक 3 के लोगों के लिए कोई बड़ी सफलता या महत्वपूर्ण डील फाइनल हो सकती है, जिससे मन में संतोष और खुशी का अनुभव होगा। 
  • संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के संकेत हैं। घर या वाहन खरीदने का सपना साकार हो सकता है। 
  • साथ ही पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। 
  • करियर के क्षेत्र में नए और आकर्षक अवसर सामने आएंगे, जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें