अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आपके करीबी लोग आपके कौशल, गुणों और मेहनत के बारे में अच्छे से जानते हैं लेकिन अब समय है प्रदर्शन का। नौकरी हो या व्यापार दोनों ही सूरतों में आपको दुश्मन या विवादों से दूर रहना चाहिए। शुभ अंक- 15
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
हमेशा याद रखें, हार सफलता के रास्ते का एक पड़ाव है इसलिए इससे विचलित न हों। आपकी किस्मत और आकर्षण आपकी सम्पति हैं लेकिन दूसरों के सहयोग को नजरअंदाज न करें। अब आपके प्यार और धन के मामले भी विकास करेंगे। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
सबसे नम्रता से बात करें। सोच समझ कर काम करने से संभावित लाभ हो सकते हैं। जल्दबाज़ी न करें और अपने कामों में होने वाले लाभ और नुकसान पर विचार कर के ही आगे बढ़ें। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज समय है अपने संबंधों को मजबूत बनाने का। अगर आप सेल्स में हैं तो आज आप एक बड़े सौदे की उम्मीद कर सकते है। कड़ी मेहनत और विश्वास आपको सफल होने में मदद करेंगे। शुभ अंक- 11
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज आप अपने काम में आये व्यवधान से उदासीन महसूस कर सकते हैं। घर या घरेलू मामलों में समय व्यतीत होगा, साथ ही पिता की समस्याओं को भी सुलझाएंगे। मिट्टी, पानी या कृषि से सम्बन्धित कार्य आज पूरे होंगे। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
जीवन में गलतियां न ढूंढें बल्कि उनके उपाय ढूंढें। आप आप अपने व्यस्त जीवन में थोड़ा सा बदलाव लाने के बारे में सोच सकते हैं। अधिक बात करने व बहस से बचें और सोच समझ कर शब्दों का प्रयोग करें। शुभ अंक-19
शुभ रंग-नारंगी
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
अपनी भावनाओं को संतुलित रखते हुए महत्वपूर्ण कामों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। कार की जगह आज पैदल चलें या सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। शुभ अंक- 29
शुभ रंग-सफेद
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
आज नए सम्पर्क बनाये क्योंकि यह समय संचार के लिए अच्छा है। अभी आपका जीवन व्यस्त रहेगा और अपने जीवनसाथी या छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताना मुश्किल होगा। शुभ अंक- 26
शुभ रंग-नीला
अंक 9
आज परिवार और अपने प्रियजनों के करीब आएंगे। आपने घर और काम को अच्छे से संतुलित किया है लेकिन अपने लोगों के साथ समय बिताना न भूलें। आज का दिन आपके लिए महीने का सबसे अच्छा दिन है, इसका मज़ा लें। शुभ अंक- 31
शुभ रंग-केसरिया