फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 25 Nov 2024 06:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
25 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन उतार और चढाव वाला रहेगा जहाँ आपको धन और प्रसिद्धि मिलेगी वहीं किसी खास की बीमारी या मौत आपको दुःख से भर देगी। जीवन में सुख- दुःख दोनों को स्वीकार करें। 
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
अपनी सोच को सकारात्मक रखें, क्योंकि सोच पर सफलता निर्भर करती है। यह दिन आपके लिए सुनहरी रोशनी की तरह है। इस की शुरुआत एक गुप्त मीटिंग से हो सकती है।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
 यदि आप परेशानी में हैं, तो इस बुरी स्थिति से बाहर निकलने में अपने परिवार या मित्रों की मदद लें। किसी भी व्यक्ति के प्यार करने की तुलना में समस्या को हल करने को अधिक महत्व न दें।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
आज कोई बड़ा निर्णय लेने के लिए यह पल शुभ नहीं हैं। अपने दिल में झांकें और भविष्य की योजनाएं बनाएं। पार्टनर्स और करीबी साथी के साथ समय बिताएं और यह रोमांटिक पल पूरी उम्र आपके दिल में रहेंगे। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
याद रखें अभी जो आप बोयेंगे, वही भविष्य में काटेंगे। आप जिनसे प्यार करते हैं, उनसे इजहार करना न भूलें। इसके लिए आप आलिंगन, चुम्बन और ईमेल का भी सहारा ले सकते हैं।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
समय के साथ-साथ आपकी सोच बेहतर होती जा रही है। आपके लगातार प्रयास आपको न केवल नौकरी में उन्नति दिलाएंगी बल्कि अपनी मेहनत का भी पूरा फल मिलेगा। दुश्मन और विवादों से आपका पाला पड़ता रहेगा लेकिन आपके मजबूत इरादे आपको आपके लक्ष्य पूरा करने में मदद करेंगे। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आपकी कड़ी मेहनत आज आपको अच्छे परिणाम देना शुरू करेगी। यह आपके कार्यस्थल पर आपकी शक्ति और प्रतिष्ठा को भी बढ़ाती है। अपनी बिक्री और बाजार में अपना दायरा बढ़ाने के लिए नई रणनीतियों और सुविधाओं को लागू करने का प्रयास करें। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
यह समय अपने दिमाग से काम लेने का है, न किसी दलाल या एजेंटों की बातों में आने का। आपके सहयोगी आपके कार्यों की आलोचना कर सकते हैं लेकिन इससे चिंतित न हो। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
कुछ खाली वक्त अपने मनोरंजन या आराम के लिए भी निकालें ताकि जीवन का मज़ा ले सकें। अपनी कंपनी के उत्पादों की बिक्री या सेवाओं के लिए बढ़ाने के लिए कई शानदार विचार आज आपके दिमाग में आ सकते है। 
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें