फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 24 Nov 2024 07:35 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
24 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए इस समय योजनाएं बनाएं इसके साथ ही प्रचार व विज्ञापन भी आपके व्यवसाय को आगे ले जाने में सहायक होंगे। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2 
आज नए काम या नौकरी से बचें और फालतू खर्चें न करें। आज आपका पूरा ध्यान भौतिक सुरक्षा और आने वाले अवसरों की तरफ होगा। 
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आसपास के लोगों और प्रियजनों की सलाह भी आपके जीवन को सुखमय बनाएगा। माना कि पैसे से खुशियाँ नही ख़रीदी जाती पर पैसे के बिना खुश होना भी थोड़ा मुश्किल होता हैं।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अचानक प्राप्त हुए धन का सही प्रयोग करें। अभी आप कुछ मज़ेदार करना चाहते है, इसके लिए लॉन्ग ड्राइव या पार्टी का सहारा ले सकते हैं। बुराईओं से खुद भी दूर रहें और अपने करीबी लोगों को भी बचाएं। 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज का दिन डिमांडिंग है लेकिन फ़िक्र न करें। चीज़ों को हलके में लें क्योंकि आने वाला समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। आप शांत जीवन और परिजनों की खुशियां चाहते हैं बस अपना ख्याल रखना न भूलें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
आज अपने निर्णय सोच-समझ कर लें। कुछ समय अपने पार्टनर्स और करीबी साथी के लिए निकालें। व्यापार में आपके अनुभव आपको करियर में शीर्ष पर ले जाएंगे। दिन का लाभ पूरी तरह से उठाने के लिए अपने समय को नियोजित करें। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आप उदार, जीवंत व प्रसन्न हैं और आपके जीवन में अब कुछ बड़ा होगा। आप भावुक महसूस कर रहे हैं और अपनी प्यार भरी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं। यह आपकी योग्यता ही है कि आपका दृष्टिकोण कभी नकारात्मक नहीं होता।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- पीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
आज आप किसी रिश्ते को लेकर उदास या अकेला महसूस कर सकते हैं लेकिन ऐसे में अपने कर्तव्यों से मुँह न मोड़ें। अपनी शक्ति के प्रदर्शन के लिए आज का दिन अच्छा है और अभी अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आप दृढ़ता से आगे की ओर बढ़ रहे हैं। अपनी कंपनी में अपने नए विचारों के साथ आप सबको आकर्षित कर सकते हैं। नई नीतियां और रणनीतियां आपको अपनी अद्वितीय, सफल और उत्कृष्ट प्रतिष्ठा बनाने में मदद करेगी। 
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें