अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों के प्रति आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे। आज धन लाभ की प्राप्ति संभव है। शुभ अंक- 34
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 2
आज आप माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं। धीरे-धीरे बिजनेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। स्वास्थ्य में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी। आपको काम में ढील देने से बचना होगा, नहीं तो नुकसान हो सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। शुभ अंक - 56
शुभ रंग - लाइट ग्रीन
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
मनोरंजन की दृष्टि से आज का दिन बेहद शुभ है। आज आपका मन समान विचार वाले लोगों के साथ मिलने पर खुश होगा। इस दौरान आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नारंगी
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए बेहद लाभदायक है। आपके असंभव काम भी संभव होंगे। अहंकार को छोड़ कर दोस्तों और प्रियजनों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी। शुभ अंक- 26
शुभ रंग- ग्रे
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा। शुभ अंक- 16
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
आपके प्रयास सफल होंगे, जिससे तरक्की मिलने की पूरी संभावना है। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। परिवार में किसी नई वस्तु के आगमन से मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे। शुभ अंक-19
शुभ रंग-सफेद
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
आप कोई जोखिम भरे काम में हाथ न डालें, नहीं तो समस्या हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर ध्यान से करना होगा। शुभ अंक - 87
शुभ रंग - आसमानी
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
बिजनेस कर रहे लोग किसी जरूरी काम को लेकर मीटिंग कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक- 21
शुभ रंग- बैंगनी
अंक - 9
आज ऑफिस का कार्यभार अधिक बढ़ेगा। लेन देन में सावधानी रखें, नहीं तो गड़बड़ हो सकती है। आज नए दोस्त बनेंगे। काम को लेकर तनाव बना रहेगा, जिससे अन्य कार्य प्रभावित होंगे। शुभ अंक - 20
शुभ रंग - सिल्वर