अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
अचानक हुए ब्रेकअप या अलगाव से आप अकेला महसूस कर सकते हैं। इस एकांत से बाहर आएं क्योंकि दुखों से उबरने का यह सबसे अच्छा समय है। जल्दबाजी के फैसलों या जोखिम भरे कार्यों से बचें। शुभ अंक-17
शुभ रंग- सुनहरा
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
सोचसमझ कर खर्च करें, धोखाधड़ी और झूठे वादों से बचें और सावधान रहें। सपने आशाजनक दृष्टिकोण दिखाते हैं इसलिए उन्हें लिखना लाभदायक हो सकता है। शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
काम में अनिश्चितता आ सकती है। आज आप जो भी करेंगे, उसमे आनंद प्राप्त होगा। काम में समान विचारों वाले लोगों की मदद पड़ सकती है। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
नेटवर्किंग इस समय समझदारी भरी रणनीति है। सुनिश्चित करें कि कौन आपका मित्र है और कौन दुश्मन। सौभाग्य से आपको उन चिंताओं से मुक्ति मिलेगी जो आपको परेशान कर रही हैं। शुभ अंक-23
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
सोशल इवेंट में भाग ले कर अपने करिश्मे का प्रदर्शन करें। बड़े भाई/बहन को क़ानूनी मामलों में आपकी मदद की आवश्यकता होगी। आज अचानक मूवी देखने, कोई खेल खेलने या घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति अच्छे परिणाम देगी। आपकी कड़ी मेहनत नोटिस की जा रही हैं, जिसका फल आपको जल्द ही मिलने वाला हैं। पदोन्नति या इस बदलाव का मज़ा लें, किंतु अपनी कमाई को सोच समझ कर खर्चें। शुभ अंक-16
शुभ रंग- नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
अपनी कड़ी मेहनत से मिली प्रशंसा की रौशनी का मज़ा लें। आज आप के विचार घर के मामलों की तरफ ही घूमेंगे। सुरक्षित और सुखद महसूस करने के लिए पुरानी यादों और भावनाओं पर एक नज़र डालें। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- ग्रे
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 8
यह समय आपके लिए घर से दूर यात्रा करने का हो सकता है, शायद किसी लम्बी यात्रा का। माता पिता या उनके जैसे कोई आपसे जुड़ सकते हैं। शुभ अंक-6
शुभ रंग- लाल
अंक 9
अपने क्षितिज का विस्तार करने और कुछ नया सीखने के मौके का मज़ा लें। अभी अपने विश्वास से जुड़ें। अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए समय अच्छा हैं। शुभ अंक-29
शुभ रंग- गुलाबी