फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 18 Nov 2024 07:09 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
18 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
छात्रों के लिए दिन शानदार रहेगा। व्यापारी को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। कुछ घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं। नौकरी में कुछ बाधाएँ आ सकती है।
शुभ अंक- 55 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
आपकी लव लाइफ आज रंगीन रहेगी। आज आपकी मन की मुराद पूरी होगी। आप अपनी काबिलियत के बल पर अपने बॉस को खुश कर सकते है। प्रतिष्ठा को आघात लग सकता है।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग- हरा

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
समय अनुकूल रहेगा। आपके शौक पूरे होंगे। नये गहने कपड़े आदि पर खर्च ज्यादा होगा। सम्पति सम्बन्धी निपटारा हो सकता है। प्रेमी के साथ पार्टी में जायेगे। जो जातक प्रेम विवाह करने के इच्छुक है उनको अपने घरवालों की सहमति प्राप्त होगी।
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग - कत्थई
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अगर आज कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई जल्द होगी। प्रेम सम्बन्धों में सफलता जरूर प्राप्त होगी। भावनात्मक एवं पारिवारिक संबन्धों का ध्यान रखें। अचानक कहीं भ्रमण का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 7 
शुभ रंग- फिरोजी
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आप अपने पुरुषार्थ से सफलता प्राप्त करेंगे। डाक्टर , नेता और न्याय के दिशा में कार्य करने वाले जातकों के लिए उन्नति के मार्ग बनेंगे। सट्टेबाजी में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद के कारण वाद विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आप थकान और आलस्य का शिकार रहेंगे। आपके द्वारा लिया गया एक कठिन निर्णय आपसे कड़ी मेहनत करवाएगा। आपको धन कठिन मेहनत से ही प्राप्त होगा। अपने लव पार्टनर के साथ साथ शाम बितायेगे।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- नीला

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज आप पुराने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों से संपर्क कायम करेंगे। आज सचेत रहें। विरोधी या शत्रु हावी होंगें। कला, विज्ञान एवं भौतिकी से जुड़े व्यक्तियों के लिये लाभ का दिन है खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन कमाई का जरिया आप तलाश ही लेंगे।
शुभ अंक- 24
शुभ रंग- हरा

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आपके आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी। धन सम्पति में वृद्धि होगी। परन्तु आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। खर्चा कम करें। आप अपनी सूझबूझ से आगे बढ़ें। आपकी बांई टांग में दर्द हो सकता है।
शुभ अंक- 27
शुभ रंग- जामुनी
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
वाहन के खराब होने से आपको समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। फिजूलखर्ची पर नियन्त्रण रखें। परिवार में संतान से संबन्धित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। अपने बॉस व अधिकारियों से अनबन हो सकती है। यात्रा से सफलता नहीं मिलेगी।
शुभ अंक- 13
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें