फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish 16 December: मूलांक 6 वालों के दाम्पत्य जीवन में रहेगा तनाव, पढ़ें दैनिक अंक ज्योतिष

Mon, 16 Dec 2024 07:36 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
16 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
आज का दिन आपके लिए कुछ नई खबर लेकर आएगा। यह जीवन में तरक्की आने की संभावनाओं को दर्शा रहा है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का वास होगा और आप घर में सुकून महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में कहासुनी हो सकती है, उसके प्रति थोड़े से सावधान रहें।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
संतान के प्रति परेशान होने से बचें, वे सही मार्ग पर बढ़ रहे हैं। शिक्षा के मामले में अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। पिता का स्वास्थ्य कुछ पीड़ित रह सकता है। कार्यक्षेत्र में ट्रांसफर के योग बन सकते हैं और आपके लिए समय अनुकूल रहेगा।
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। अपने में अहम की प्रवृत्ति को बढ़ने ना दें। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, क्योंकि आज आपका स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है। परिवार में सुख शांति रहेगी और आप अपनी माता के प्रति विशेष रूप से स्नेह का अनुभव करेंगे।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
दांपत्य जीवन ठीक-ठाक रहेगा, फिर भी जीवन साथी किसी बात को लेकर आप से उलझ सकता है। संतान अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी। कार्यक्षेत्र में मनमाफिक परिणाम मिलने में अभी देर लगेगी, आपको प्रयास जारी रखने होंगे।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
आज का दिन आपके लिए बेहद सामान्य रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे, जो संभवतः आपके निकटतम लोगों को अधिक पसंद ना आएं, फिर भी आप अपनी चलाना पसंद करेंगे, जिससे कुछ रिश्ते आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा बीतेगा और आप अपनी संतान के प्रति अधिक संजीदा रहेंगे।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
दांपत्य जीवन में तनाव बरकरार रहेगा और जीवन साथी का स्वास्थ्य भी पीड़ित हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में आपको अनेक लोगों से मिलना पड़ेगा। प्यार के मामले में आप काफी आगे बढ़ेंगे और संभवतः प्रेम विवाह का विचार भी बना सकते हैं। जीवन साथी के माध्यम से कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको बहुत विचार करना होगा। मानसिक रूप से आप चिंता में रहेंगे और कुछ व्यर्थ की बातें आपका धन खर्च करायेंगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा बोझ पड़ेगा।
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
पारिवारिक जीवन में भी थोड़ा तनाव रह सकता है, इसलिए आप अपना अधिकांश समय घर से बाहर बिताने का प्रयास करेंगे। संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
कार्यक्षेत्र में आपकी जमकर सराहना होगी और आपके काम की वजह से आपको सम्मान मिलेगा। दांपत्य जीवन जैसा चल रहा है, अभी वैसा ही जारी रहेगा। आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें