फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें शुक्रवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Fri, 15 Nov 2024 05:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
15 November Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।

विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक  1 
कार्यक्षेत्र में कामों से अपने बॉस को खुश रखेंगे। आपका बिजनेस पहले से ज्यादा बढ़ेगा। परिवार में संतान से संबंधित किसी शुभ कार्य की स्थिति रहेगी। किसी यात्रा से सफलता मिलने की कम संभावना है। 
शुभ अंक - 96 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन मिल सकता है, जिससे खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 
शुभ अंक-55
शुभ रंग- नीला

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
आय की नई राहें निकलने की संभावना है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आप अपनी प्रतिभा से कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। निवेश के लिए समय सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में आपको अपने साथी का अच्छा साथ मिलेगा। इस दौरान विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। 
शुभ अंक- 8 
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर कुछ समस्याएं आ सकती हैं। इस दौरान खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
जो लोग विदेश यात्रा पर जाना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ है। नौकरी में तरक्की भी हो सकती है। आज आपका लव रिलेशन भी पहले से काफी बेहतर रहेगा। काम को लेकर यात्रा पर जाएंगे। 
शुभ अंक- 38
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
संतान से खुशी की खबर मिल सकती है। अपने अहंकार को रिलेशनशिप के बीच न आने दें। इस दौरान अपने खर्चों में कटौती करनी पड़ सकती है। काम को लेकर तनाव बना रहेगा।
शुभ अंक-48
शुभ रंग- गुलाबी

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
शिक्षक के लिए दिन स्पेशल है। इस दौरान राजनीतिक कार्यों में प्रयासों में सफलता मिल सकती है। निवेश का पूरा लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आपको नौकरी से संबंधित काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आप अपने कामों को लेकर कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। 
शुभ अंक - 3
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें