फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें गुरुवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Thu, 14 Nov 2024 07:43 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
14 नवंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक -1
आप आने वाले वर्ष के लिए आर्थिक योजना बनाएंगे। अहंकार या जिद परेशानियॉ बढ़ा सकता है। गुस्से को कंट्रोल करें। धीरे-धीरे बिज़नेस लाइफ का ग्राफ बढ़ेगा। शादी की तारीख तय हो सकती है।
शुभ अंक -
शुभ रंग - पीला
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 2
पैसा का सही इस्तेमाल करें। सही जगह निवेश करें। नौकरी में तरक्की हो सकती है। घर या प्रोपर्टी पर निवेश कर सकते हैं। लव रिलेशन बेहतर रहेंगे। नए दोस्त बनेंगे। माइग्रेन से परेशान रह सकते हैं। 
शुभ अंक - 5
शुभ रंग - लाईट ग्रीन

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 3
भाई-बहनों का साथ मिलेगा। लंबे समय से चले आ रहे प्रेम सम्बन्ध में बदलाव आ सकते हैं। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। जिस व्यक्ति विशेष को मिलने का प्रोग्राम बन रहा था उससे मिलना नहीं हो पायेगा। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है।
शुभ अंक -1
शुभ रंग - गोल्डन
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 4
व्यापार शुरू करने का सही दिन है। अपने बॉस या सीनियर को इम्प्रेस करेंगे। म्यूचूअल फंड आदि से नुकसान हो सकता है। पुराने लवर से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं। पत्नी नाराज हो सकती है उसे मानाने की कोशश रहेगी।
शुभ अंक - 5
शुभ रंग -  लाईट ग्रीन
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक -
बैंक बैलेंस में बढ़ोतरी होगी। नई फाइनेंस स्कीम से फायदा हो सकता है। ब्लड प्रेशर को कन्ट्रोल करें। ज्यादा पानी पीयें और योग आसन करें।मैरिड लाइफ में रोमांस और ताजगी का अहसास बना रहेगा।
शुभ अंक - 4
शुभ रंग-  ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 6
घर में मेहमान आ सकते हैं जिस कारण मन खिन्न हो सकता है । समय घर परिवार वालों के साथ बीतेगा। बेवजह कार्य में देरी होगी जिस कारण व्यवहार क्लेश का कारण बन सकता है। लेन देन में सावधानी रखें। हॉलिडे का कार्यक्रम बन सकता है।  
शुभ अंक - 2
शुभ रंग-  लाल

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 7
बिजनेस के किसी जरूरी काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। अगर पैसे डूब गये थे उनकी रिकवरी हो सकती है। कोशिश करें। व्यापार के लिए दिन उत्तम है। बच्चों के साथ कुछ मतभेद उत्पन्न हो सकता है। खर्चो पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक - 8
शुभ रंग - ब्लू

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक - 8
मेहनत से सफलता मिलेगी। आफिस में तारीफ होगी। आपका रुतबा बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ सकता है। प्रेमी सपोर्ट मिलेगा। जीवन साथी के साथ तकरार रहेगी ।  पुराने मित्र से आमंत्रण मिल सकता है।
शुभ अंक -
शुभ रंग - वाईलेट
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक -  9
व्यापार में मदद की जरूरत पड़ेगी। आपको अपनी आर्थिक अवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये रणनीति बनानी पड़ेगी। माता का स्वास्थ कमजोर हो सकता है। सहकर्मी चिन्ता का कारण बनेंगे। ऑफिस का कार्यभार बढ़ेगा। 
शुभ अंक - 21 
शुभ रंग -  सिल्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें