अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 1
आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आप लोगों को अपने रचनात्मक स्वभाव से प्रभावित करेंगे। आपको पढ़ाई के अच्छे नतीजे मिलेंगे। निवेश से भी मनचाहा लाभ हासिल होगा। शुभ अंक- 75
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन
3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 2
आज आपके ऊपर काम अधिक रहने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। समझदारी आपको एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करने में मदद करेगी। किसी काम को आप दूसरों के भरोसे ना छोड़ें। वैवाहिक जीवनसुखमय रहेगा। शुभ अंक- 19
शुभ रंग- बैंगनी
4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 3
आज काम को लेकर किसी यात्रा पर जाएंगे, जो लाभदायक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपको माहौल को हल्का बनाने का प्रयास करना होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक -27
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 4
आज का दिन आपको भौतिक सुखों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए वाहन की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। निवेश से मनचाहा लाभ हासिल होगा। परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। शुभ अंक- 54
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन
6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 5
आज का संगीत और फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक रूप से थोड़ा तनाव हो सकता है। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक- 10
शुभ रंग-ग्रे
विज्ञापन
7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 6
निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का जीवन सुखसमय होगा। बिजनेस को लेकर योजनाएं बनाएंगे, जो आपको लाभ देगी। शुभ अंक- 22
शुभ रंग- हल्का नीला
8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक 7
जीवनसाथी के साथ किसी कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। निवेश में मनचाहा लाभ न मिल पाने के कारण मन परेशान होगा। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। कार्यक्षेत्र में आनंद आएगा। शुभ अंक- 18
शुभ रंग- सुनहरा
9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष
- फोटो : amarujala
अंक - 8
आज आप धार्मिक कार्यों एवं गतिविधियों के साथ आप खुश व संतुष्ट रहेंगे। आज परिवार को शॉपिंग करा सकते हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। शुभ अंक - 2
शुभ रंग–मैरून
अंक 9
आज ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है। परिवार के सदस्यों से सामंजस्य बनाकर रहें। संतान तेजस्वी होगी और अपने काम के प्रति समर्पित रहेगी। इस दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक - 01
शुभ रंग - लाल