फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें सोमवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Mon, 09 Dec 2024 07:44 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
09 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
अभी आप आध्यात्मिक मूड में हैं, शायद दुनिया से हारा हुआ महसूस कर रहे हैं। अपने आसपास के विवादों से ब्रेक लेना भी इस समय उचित और बुद्धिमानी होगा। माता पिता या सलाहकार के साथ एक यात्रा की संभावना है।
शुभ अंक- 52 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
स्वयं के अंदर देखो और अभी अपने धार्मिक विचारों को जांचें। बिना किसी शर्त प्रेम करना और प्रेम पाना ही इस दुनिया में सबसे बड़ी वास्तविकता है। आपको आज आपका रोमेंटिक साथी मिल सकता है। 
शुभ अंक- 22  
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
सामाजिक कार्यक्रमों का आनंद ले किन्तु बुराईओं से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बिमारी का सामना कर सकता है। अतीत का कोई अवशेष आपके सामना आ सकता है।
शुभ अंक-12 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। आपके सितारे बता रहे हैं कि आपने बहुत मेहनत कर ली है इसलिए अब कुछ देर आराम करने का वक्त आ चुका है। अपने व्यक्तिगत स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5 
जीवन में आये उतार- चढाव से भी आपको लाभ ही होगा। हर क्षेत्र में जीत मिलेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6 
घर पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें। अगर आप पार्टनर खोज रहे हैं तो आपकी तलाश आज खत्म होगी। प्यार, रोमांस और अन्य भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कोई दुर्घटना या चोट आपको कानूनी विवाद में डाल सकते हैं।  अच्छा भाग्य शायद धन या एक नए करियर विकल्प के रूप में अभी आपके जीवन के मार्ग का नेतृत्व कर रहा हैं। पुराने परिचितों से मिलने की संभावना है। 
शुभ अंक- 27 
शुभ रंग- वॉइलेट

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8 
आध्यात्मिकता और रचनात्मकता अभी आपको प्रेरित कर रही है। काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज का दिन अपने परिवार, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ समय बिताने का हैं। अपने संबंधों को और भी मजबूत करें। प्रौद्योगिकी के कारण अपने प्रियजनों से संपर्क करना आसान हो गया हैं तो इसका प्रयोग करें।
शुभ अंक- 12 
शुभ रंग- लेमन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें