फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 08 Dec 2024 07:33 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम द्वारा गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 10
08 December Ka Ank Jyotish - फोटो : अमर उजाला
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1
करियर में बदलाव के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। भाग्य का भरपूर साथ प्राप्त होगा। परिवार में एकता और सामंजस्य बना रहेगा। भ्रमण पर जाने से पहले योजना बना लें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग-  नारंगी
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2
किसी यात्रा पर जाएंगे। निवेश के लिए समय शुभ है। परिवार में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। व्यापार में नई योजनाओं को शामिल करेंगे। खास व्यक्ति से मुलाकात संभव है।
शुभ अंक- 29
शुभ रंग- ग्रे

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3
दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। विवाह के लिए आ रहे प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। प्रियजनों के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 
शुभ अंक- 15
शुभ रंग-जामुनी
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4
आर्थिक लाभ मिलने से परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में भी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि ज्यादा रहेगी। जीवनसाथी का अच्छा साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- भूरा
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5
किसी भी निर्णय लेने से पहले परिजनों से बात करें। कार्यस्थल पर किसी नए प्रोजेक्ट में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे कार्य समय पर पूरे होंगे। धन लाभ होने के योग है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
शुभ अंक- 16
शुभ रंग- पीला
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
नई चीजों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि जागेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। अपनी वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें। व्यापार को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। नौकरी की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए समय कल्याणकारी है।
शुभ अंक- 30
शुभ रंग- गोल्डन

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। समाज में मान-सम्मान बढेगा। आज आपके भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी। निवेश से किसी बड़ी धन राशि की प्राप्ति होगी, जिससे जीवन स्तर बेहतर होगा। 
शुभ अंक- 67
शुभ रंग- नीला

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
शिक्षा के क्षेत्र में नए मौके हासिल होंगे। आज आप व्यापार में कुछ नयापन लाएंगे। घरेलू समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी। असफलता आपकी सफलता का मार्ग बना रही है। कारोबार का विस्तार होगा।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- सफेद
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9
आज आपके वेतन में वृद्धि होगी। छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर अच्छे परिणाम मिलने के पूरे योग हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले हल होंगे।
शुभ अंक-01
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें