फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Ank Jyotish: जानें रविवार का आपका लकी नंबर और शुभ रंग कौन सा होगा

Sun, 01 Dec 2024 07:17 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंक ज्योतिष में अंकों के माध्यम से गणित के नियमों का व्यवहारिक उपयोग करके मनुष्य के विभिन्न पक्षों, उसकी विचारधारा, जीवन के विषय इत्यादि का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने का प्रयास किया जाता है। चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन
1 of 10
01 दिसंबर का अंक ज्योतिष - फोटो : amar ujala
Ank Jyotish Numerology Predictions | दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यवाणी
अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानी 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22-04-1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानी उसका भाग्यांक 6 है। इस अंक ज्योतिष को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक अंक ज्योतिष आपके मूलांक के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक अंक ज्योतिष की भविष्यवाणी को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं। तो चलिए अंक शास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर कौन सा है।
विज्ञापन

2 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 1 
नए व्यापार या कार्य के बारे में सोच रहे हैं तो एजेंटों की जगह अपने विश्वसनीय लोगों से सलाह लें। मनोरंजन या विलासिता आपके दिमाग में हैं लेकिन अभी अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 21 
शुभ रंग-  नारंगी 
विज्ञापन

3 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 2  
अभी आप तनावपूर्ण परिस्थितियों का सामना कर सकते है,ऐसे में अपने प्रियजनों की मदद लें। थोड़ी सी मेहनत करने से सफलता आपके कदम चूमेंगी।  आज शिक्षा में आया व्यवधान आपको प्रभावित करेगा और आप अपनी शिक्षा को पूरा करने के बारे सोच सकते हैं।
शुभ अंक-11
शुभ रंग- भूरा 

4 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 3 
शांति भरे इस दिन में आप नई आदत या शौक विकसित करने पर भी विचार कर सकते हैं। अपने अधिकारों के बारे में जानें और सोच-समझ कर शब्दों का प्रयोग करें। 
शुभ अंक- 19 
शुभ रंग-  हरा
विज्ञापन

5 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 4 
जब कुछ पाने की इच्छा सच्ची और दृढ होती है तो पूरा ब्रह्मांड उस चीज़ को आप तक पहुंचाने में सहायता करता है। खुद पर विश्वास करें और महत्वकाँक्षाओं को उच्च रखें, क्योंकि आपके विचारों का आपके प्रयासों पर भी प्रभाव पड़ता है।
शुभ अंक-23 
शुभ रंग- पीला 
विज्ञापन

6 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 5  
 कड़ी मेहनत के बाद अब समय है कुछ देर सांस लेने और मज़ा करने का। ग्राहकों और मातहतों की सेवा कर के आप अपने बारे में अधिक जान पाएंगे।
शुभ अंक- 9 
शुभ रंग- केसरिया 
विज्ञापन

7 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 6
आप अभी मानसिक रूप में पूरी तरह से सक्रिय है और आपको हर कोशिश में सफलता मिलने वाली है। याद रखें, जब उद्देश्य मजबूत होता है तो कड़ी मेहनत एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन जाती है।
शुभ अंक-16 
शुभ रंग- नीला 

8 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 7 
अब बदलाव आपकी पूरी कार्यप्रणाली को बदल देगा जिससे आप समृद्धि और विकास की ओर अग्रसर होंगे। आप में से कुछ लोगों को आज प्रतिस्पर्धा और प्रतिद्वंद्वी का भी सामना करना पड़ है।
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- ग्रे 

9 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 8
अभी कीमती सामन की खरीद या बिक्री से बचें। आज आप आसमान के शिखर पर हैं क्योंकि आपका विवेक आपकी कंपनी में आपको एक विशिष्ट स्थान पाने में सहायता करता है। 
शुभ अंक-6 
शुभ रंग- लाल 
विज्ञापन

10 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष - फोटो : amarujala
अंक 9 
आपकी समस्याओं को हल करने की क्षमता आपको सम्मान दिलाती है। अपने उद्देश्यों के अनुरूप योजनाएं बनाएं। सफलता ही एकमात्र चीज है जो आपका इंतज़ार कर रही है बस आगे बढ़ कर इसे हासिल करें। 
शुभ अंक-29 
शुभ रंग- गुलाबी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें