आज का दिन आपके लिए अच्छा बीतेगा। आपको अपने काम के प्रति थोड़ा अधिक संजीदा होना होगा। परिवार के प्रति सभी दायित्वों का भरपूर निर्वाह करेंगे, जिससे परिवार में सम्मान मिलेगा। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी, लेकिन छोटे भाई बहनों को कष्ट संभव है। आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है, जो आपके काफी करीब आएगा। प्यार के मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी आज का समय अच्छा रहने वाला है और आपके प्रियतम को कोई उपलब्धि मिल सकती है। इसके अतिरिक्त कार्य क्षेत्र में कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा। अपने काम से खुश नजर नहीं आएंगे, इसलिए नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं।