फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 5 दिसंबर: मूलांक से जानें क्या कहता है आपका भाग्य

Thu, 05 Dec 2019 06:19 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मृगांक शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
अंक ज्योतिष में मूलांक से व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। समझिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म माह की 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा। क्योंकि जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर योग 2+2=4 आ रहा है। वहीं किसी का जन्म माह की 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। अब जानते हैं मूलांक के अनुसार दैनिक भविष्यफल।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। पैसे के मामले में आप काफी लकी रहेंगे और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी और आपको अधिक अनुशासित होकर काम करना होगा। पारिवारिक जीवन में भी कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा और जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझ पाएगा, जिससे आपके बीच की दूरी कम होगी। संतान किसी बात को लेकर दुखी हो सकती है। उनसे बात करके आप उनकी समस्या को सुलझा सकते हैं। आपको सोच समझकर कदम रखने होंगे। कानून विरुद्ध जाकर कार्य करना आपको परेशानी में डाल सकता है, इसलिए सोच समझकर रहें।
विज्ञापन

3 of 10
number
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। कार्य में सफलता मिलने से मन को प्रसन्नता होगी और कार्य क्षेत्र में भी आपकी स्थिति बेहतर होगी। परिवार का वातावरण भी सुकून देगा और आप घर और बाहर दोनों जगह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। हालांकि स्वास्थ्य कुछ पीड़ित रह सकता है, इसलिए आपको सतर्क रहना चाहिए। दांपत्य जीवन में स्थितियां अभी वैसी ही रहेंगी जैसी चल रही हैं। संतान अपने क्षेत्र में प्रगति करेगी, इससे आपको कुछ संतुष्टि का अहसास होगा। हालांकि प्रेम के मामले में मामला बिगड़ सकता है, इसलिए सावधानी रखें।

4 of 10
number
आपके लिए आज का दिन नई योजनाओं को क्रियान्वित करने का दिन है। जो मन में सोचा है, उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे तो सफलता मिलेगी। किसी ऐसे स्थान पर जा सकते हैं, जहाँ जल अधिक मात्रा में हो। अर्थात किसी नदी या तालाब के किनारे जाकर समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में जीवन साथी को आपके सहारे की आवश्यकता होगी। हालांकि जीवन साथी के माध्यम से आपको कुछ अच्छे समाचार भी मिलेंगे। प्यार के मामले में फूंक-फूंक कर कदम रखना ही आपके लिए ठीक होगा क्योंकि अभी समय आपके पक्ष में नहीं है। संतान पढ़ाई के मामले में बढ़िया प्रदर्शन करेगी। हालांकि किसी बात को लेकर आप से उनकी कहासुनी संभव है। धैर्य का परिचय देना अच्छा विकल्प रहेगा।
विज्ञापन

5 of 10
number
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी मानसिक चिंताएं थोड़ी बढ़ी हुई रहेंगी और स्वास्थ्य कष्ट भी हो सकते हैं। विशेष रूप से खान पान पर ध्यान देना बेहतर रहेगा। ख़र्चों में वृद्धि होगी, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा। परिवार में सामान्य रूप से व्यवहार करना आपके लिए बेहतर होगा। संतान ऊर्जावान रहेगी, लेकिन अपनी बात को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करेगी, जो शायद आपको पसंद ना आए। प्रेम के मामले में भी आपको थोड़ा सा सतर्क रहना होगा। हालांकि आपका प्रियतम आपके लिए समर्पण का भाव रखेगा और आप पर अपना प्यार लुटायेगा। कार्य क्षेत्र के मामले में आपको कड़वे वचन बोलने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपके कार्य क्षेत्र में दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
number
आज का दिन आपके लिए काफी हद तक सुकून देने वाला साबित होगा। परिवार में खुशी भरे पल आएंगे और सरकारी क्षेत्र से कोई मकान अथवा वाहन मिलने के योग हैं। यदि आप सरकारी नौकरी में हैं, तो समय और भी बेहतर होगा। इस दौरान कार्य क्षेत्र में आपकी प्रगति के अवसर आयेंगे। दांपत्य जीवन में भी प्रेम बढ़ेगा और आप अपने जीवन साथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके बीच प्रेम की अभिवृद्धि होगी। संतान एक से अधिक कार्यों में व्यस्त रहेगी। प्यार के मामले में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। आपके प्रियतम का मूड कभी अच्छा तो कभी बुरा हो सकता है, लेकिन प्यार बना रहेगा।
विज्ञापन

7 of 10
number
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। पेशेवर लोगों के लिए व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता इंतजार कर रही है, आगे बढ़ कर उसका स्वागत करें। परिवार में कष्टपूर्ण स्थितियां रह सकती हैं और परिजनों का स्वास्थ्य आपको चिंतित करेगा तथा परिवार में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनेंगी। हालांकि आप अपने साहस व पराक्रम के बल पर चुनौतियों का डटकर सामना कर पाएंगे। दांपत्य जीवन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन में आपका प्रिय यदि आपसे नाराज चल रहा है, तो उन्हें मनाने का प्रयास करें और आपके छोटे से प्रयास से ही वे मान जाएंगे और आपकी लव लाइफ बेहतर चलेगी।

8 of 10
number - फोटो : number
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने की ओर इशारा कर रहा है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले आपको कुछ प्रतीक्षा करनी चाहिए, क्योंकि मन में जल्दबाजी और गुस्सा किसी भी काम में सफलता मिलने से रोक सकता है। परिवार का आपको पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कामों में आगे बढ़ेंगे। अपने मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा और भाई बहनों का पूरा सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन बेहतर बनेगा और जीवन साथी आप के प्रति समर्पित रहेगा। प्रेम जीवन में भी खुशियां आएंगी और प्रेम जताने के अवसर भी मिलेंगे। संतान भी मनमौजी रहेगी और अच्छा काम करेगी। कार्य क्षेत्र में आपको और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता पड़ेगी, तभी प्रयास सफल होंगे।

9 of 10
number - फोटो : number
आपके लिए आज का दिन आम रहेगा। स्वयं को महान मानने की आदत से बचना होगा। सामान्य जीवन जिएं और लोगों का साथ दें, इसी से आपको सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा समय रहेगा और व्यापार में भी सफलता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति का मार्ग दिखाई देगा। हालांकि खर्चों में भी वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुगम होगा और पारिवारिक जीवन में भी सुख शांति बनी रहेगी। आपका मन परिवार के प्रति अधिक आकर्षित रहेगा। संतान आपका सहयोग करेगी और आप के प्रति प्रेम का भाव प्रदर्शित करेगी। वहीं आपकी लव लाइफ के लिए भी समय बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने की संभावना है। आपके मन में अनेक विचार घूम रहे हैं, उन्हें सही रास्ता दें, ताकि वे बाहर निकल कर आपका मार्गदर्शन कर सकें। कार्यक्षेत्र में बाॅस से तनातनी आपको परेशानी में डाल सकती है। जीवन साथी के विचारों को सुनें और समझें, क्योंकि उससे आपको मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी, लेकिन किसी बात का बतंगड़ बनने से प्यार का स्वाद थोड़ा फीका हो सकता है। आपकी संतान के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें