मूलांक 7
जीवन में कभी कभी कुछ चीजों को छोड़ना बेहतर होता है, यह आप जितना जल्दी सीखेंगे, आपके काम आएगा। मानसिक तनाव और गुस्सा आपके लिए घातक हो सकता है, इससे दूर रहने का प्रयास करें। आपके भाई-बहनों को आप की आवश्यकता होगी, अतः उनकी सहायता करें। परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। संतान आनंदित रहेगी, जिससे आपको भी सुकून मिलेगा। दांपत्य जीवन में मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे और जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव हैं। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा और उससे आमदनी के कुछ नये मार्ग दिखाई देंगे।