फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 07 दिसंबर: जानें कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन, क्या होगा खास

Sat, 07 Dec 2019 07:12 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मृगांक शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
अंक ज्योतिष में मूलांक से व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। समझिए अगर किसी व्यक्ति का जन्म माह की 22 तारीख को हुआ है तो मूलांक 4 होगा। क्योंकि जन्मतिथि के अंकों को जोड़ने पर योग 2+2=4 आ रहा है। वहीं किसी का जन्म माह की 11 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। अब जानते हैं मूलांक के अनुसार दैनिक भविष्यफल।
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच समझ कर काम करें। स्वास्थ्य के मामले में चिंताएं बढ़ेंगी। पारिवारिक जीवन से थोड़ी संतुष्टि मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंता रहेगी। दांपत्य जीवन रोज की तरह कहेगा। अपने गुस्से पर काबू पाना आपके जीवन साथी के लिए आवश्यक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। संतान भी खुश मिजाज रहेगी। प्यार के मामले में थोड़ा दिखावा भी जरूरी होगा।
विज्ञापन

3 of 10
number
आज का दिन आपके लिए अधिक अनुकूल नहीं है, इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय आज के दिन ना लें। पैसे के पीछे भागना परिवार से दूरी बनाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आप कमजोर रहेंगे। हालांकि अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपको कुछ असमंजस में डाल देंगी। आपको निर्णय लेने के लिए समय चाहिए। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अच्छा रहने वाला है। विरोधियों के प्रति आप सजग रहेंगे। संतान भी आज के दिन अच्छा प्रदर्शन करेगी और प्यार के मामले में आप आज लकी रहेंगे।

4 of 10
number
आपके लिए आज का दिन बहुत ही सोच विचार ने वाला है। आपका कोई गलत निर्णय मुसीबत में डाल सकता है। कानून विरुद्ध कोई कारण ना करें, नहीं तो दंड भुगतना पड़ेगा। जोड़ तोड़ कर काम बनाना बंद करना होगा। परिवार में तनाव रहेगा। माता का स्वास्थ्य पीड़ित रहेगा। संतान सुखी रहेगी। प्यार के मामले में आपको सफलता मिलेगी। संतान को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियाँ काबू से बाहर रहेंगी, इसलिए अधिक उलझने का प्रयास ना करें। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके पक्ष में रहेंगी। धन का निवेश सोच-समझकर करें।
विज्ञापन

5 of 10
number
आज का दिन आपके लिए काफी बेहतर रहेगा। आपके अटके हुए काम बनने से मन भी प्रसन्न होगा और आमदनी भी बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन में खुशी भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। कर्जा चुकाने में सफलता मिलेगी। संतान और प्यार के मामले में आप काफी भाग्यवान रहेंगे। आज आप अपनी मीठी बातों से अपने प्रियतम का दिल जीत लेंगे। दांपत्य जीवन में आज का दिन सुखद रहने वाला है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने का विचार कर सकते हैं और उन पर कुछ खर्च भी करेंगे। खर्चे थोड़े अधिक रहने वाले हैं। कार्य क्षेत्र में समय आपके अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

6 of 10
number
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन आप अपनी बुद्धि के बल पर बहुत सी चुनौतियों से जीतकर तरक्की करेंगे और धन लाभ भी प्राप्त करेंगे। कार्य क्षेत्र में आप का डंका बजेगा। प्यार के मामले में आपको कुछ निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए आज के दिन प्रियतम से ना मिलना ही बेहतर होगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी का समर्थन और सहयोग आपको प्राप्त होगा। धन लाभ के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। परिवार में खुशी रहेगी। 
विज्ञापन

7 of 10
number
आज का दिन आपके लिए अधिक व्यावहारिक होने के स्थान पर अधिक भावुक होने का दिन है। परिवार के प्रति जिम्मेदारियों का एहसास करें और परिवार को समय दें। माता-पिता को भी आप की आवश्यकता पड़ सकती है। छोटे भाई बहन आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका सहयोग आपको मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में स्थितियाँ आपको कुछ नया और विशेष करने पर जोर देंगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन साथी आज थोड़ा मजाक के मूड में होगा। प्रेम जीवन में आपके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।

8 of 10
number
आज का दिन आपके लिए  अच्छा रहेगा, लेकिन एक बात पर अवश्य ध्यान दें कि खुद पर विश्वास होना अच्छी बात है, लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसान देता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने, तेज बुखार अथवा सिर दर्द होने की संभावना है। पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से मेलजोल संभव है। कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी से तालमेल बढ़ेगा। प्यार के मामले में आप आज का दिन एंजॉय करेंगे। संतान भी आज खुश रहेगी। कार्य क्षेत्र में प्रयासों के उपरांत सफलता मिलेगी।

9 of 10
number
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपनी बुद्धि के प्रयोग से आप कुछ अच्छे निर्णय लेंगे, जो भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आंखों में जलन, नींद ना आना या पैरों में दर्द परेशान कर सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज का दिन कमजोर है। पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी और प्यार रहेगा। संतान के लिए दिन अनुकूल है। प्यार के मामले में आपको आज अच्छे अनुभव मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके पक्ष में होंगे, इसका आपको लाभ भी मिलेगा।
विज्ञापन

10 of 10
number
आज का दिन आपके लिए ना अधिक अनुकूल है और ना अधिक प्रतिकूल। यह एक सामान्य दिन है, इसलिए अपने काम पर फोकस रखें, क्योंकि उसी की सबसे ज्यादा आवश्यकता पड़ेगी। हालांकि आपकी  आमदनी अच्छी रहेगी और व्यापार में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनातनी बनी रहेगी। प्यार के मामले में पहल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आपका प्रियतम आपको कोई ऐसा सुझाव दे सकता है, जो आपके लिए फायदा बने। संतान भी आपके सुख का कारण बनेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें