आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन एक बात पर अवश्य ध्यान दें कि खुद पर विश्वास होना अच्छी बात है, लेकिन अति आत्मविश्वास नुकसान देता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने, तेज बुखार अथवा सिर दर्द होने की संभावना है। पारिवारिक स्थिति ठीक रहेगी। मित्रों से मेलजोल संभव है। कोई रिश्तेदार आपके घर आ सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवन साथी से तालमेल बढ़ेगा। प्यार के मामले में आप आज का दिन एंजॉय करेंगे। संतान भी आज खुश रहेगी। कार्य क्षेत्र में प्रयासों के उपरांत सफलता मिलेगी।