फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकज्योतिष: 10 नवंबर का लकी नंबर और शुभ रंग

Sun, 10 Nov 2019 08:47 AM IST
योगेश जोशी डॉ. निशा घई ज्योतिष शास्त्र, अंकशास्त्र, हस्तरेखा ज्योतिष
विज्ञापन
1 of 10
अंक ज्योतिष

ज्योतिष गणना में किसी व्यक्ति का शुभ अंक उस व्यक्ति के जन्मतिथि के अनुसार लगाया जाता है। जिसे मूलांक कहते हैं। मूलांक जन्मतिथि के अंकों के योग को कहा जाता है। जैसे यदि किसी व्यक्ति का जन्म 22 अप्रैल को हुआ तो इनके दोनों अंकों का योग 2+2=4 आता है इसे ही मूलांक कहा जाता है। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि आपका भाग्यांक 6 है।

 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
अंक- 1 
नाम अक्षर- A I J Q Y

आपकी कार्य करने की गति कमजोर रहेगी। धन संबंधी मामलों में रूकावटें आएंगी, फिर भी जरूरतों को पूरा कर लेंगे। आपसे लोग बहुत प्रभावित होंगे। लंबे समय से चले आ रहें, कोर्ट कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे। धार्मिक स्थलों पर जाना पसंद करेंगे। जीवनसाथी के द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। शाम को प्रकृति का आनंद लेंगे। 
शुभ अंक- 10 
शुभ रंग- सिल्वर
विज्ञापन

3 of 10
number
अंक- 2 
नाम अक्षर- B K R 

आज आपको अधिकार और पहचान के साथ लाभ भी मिल सकता है। समय करवट ले सकता है। जरा सी लापरवाही घातक हो सकती है। पुराने विचारों को छोड़कर नई सोच स्थापित करेंगे। बच्चों की सगाई- संबंधी बात आगे बढ़ेंगी। आप किसी नई योजना की रूपरेखा बना सकते हैं। पति- पत्नी में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। 
शुभ अंक- 15 
शुभ रंग- लेमन

4 of 10
number
अंक- 3 
नाम अक्षर- C G L S

आज आप कोई विशेष कार्य शुरू कर सकते हैं। दिन अनुकूल रहेगा। मांगलिक कार्य की शुरूआत हो सकती है। बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। बच्चों पर गुस्सा करने के बजाय उन्हें अनुशासित करें। आप में नफरत की भावना आ सकती है। जितना अधिक भ्रमण करोगे उतना ही लाभ होगा। मेहनत सफलता दिलाएगी। 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- हरा
विज्ञापन

5 of 10
number
अंक- 4 
नाम अक्षर- D M T 

आप रिश्तों को नई ताजगी और मजबूती देने का प्रयास करेंगे। सफलता आपकी जीवनशैली में दिखेगी। आपको माता- पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन आदि धीरे चलाएं, अन्यथा चोट लगने का भय रहेगा। अपने स्वभाव से सभी को आनंदित करेंगे और खुशी का अनुभव करेंगे। 
शुभ अंक- 14 
शुभ रंग- गुलाबी
विज्ञापन

6 of 10
number
अंक- 5 
नाम अक्षर- E H N X 

आपका व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। मानसिक शांति भंग रह सकती है। थोड़ा परेशानी व्यक्त कर सकते हैं। आप मानसिक शांति के लिए धार्मिक स्थलों पर जा सकते हैं, जहां आप सहज महसूस करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। हंसी के साथ गम, सुख के साथ दुख का साथ रहेगा। 
शुभ अंक- 23 
शुभ रंग- वायलेट
विज्ञापन

7 of 10
number
अंक- 6 
नाम अक्षर- U V W

शारीरिक स्वास्थ्य की दृष्टि से मिला- जुला समय रहेगा। खान- पान का ध्यान रखें। योग, व्यायाम, प्राणायाम आदि करें। लंबे समय से चले आ रहे कष्टों से आराम मिलेगा।  परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की परेशानी आपकी चिंता का मुख्य कारण रहेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध या करार हो सकता है। पारिवारिक सुख शांति बाधित रह सकती है।
शुभ अंक- 5 
शुभ रंग- ग्रे

8 of 10
number - फोटो : number
अंक- 7 
नाम अक्षर- O Z 

व्यापार की प्रगति के लिए सही प्लानिंग की जरुरत है। आपके मन में काम को लेकर संतुष्टि का भाव रहेगा। काम की व्यस्तताओं का प्रभाव पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। व्यस्तता के कारण घर- परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। अजनबी व्यक्तियों से दोस्ती करना आपको मंहगा पड़ सकता है। 
शुभ अंक- 6 
शुभ रंग- लाल

9 of 10
number - फोटो : number
अंक- 8 
नाम अक्षर- F P

आज आपकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो सकता है। किसी की अनजाने में कही गई बातें आपको बुरी लग सकती हैं। त्वचा से संबंधित रोग आपको परेशान कर सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। जीवनसाथी आप पर गर्व करेंगे। 
शुभ अंक- 18 
शुभ रंग- नीला
विज्ञापन

10 of 10
number - फोटो : number
अंक- 9
आज का समय लाभप्रद रहेगा। आप कोई भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। दूसरों की नजर में आपकी छवि सुधरेगी। प्रेम और रोमांस का सफर शुरू हो सकता है। आप मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों  के सगाई के योग बन रहे हैं। युवावर्ग का समय अच्छा व्यतीत होगा। 
शुभ अंक- 2 
शुभ रंग- लाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें