फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंक ज्योतिष 9 मई: शनिवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग

Sat, 09 May 2020 12:05 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
दैनिक अंक ज्योतिष भविष्यफल - फोटो : Rohit
Ank Jyotish Numerology Prediction 9 May: अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा। वहीं जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे अगर किसी का जन्म 22- 04- 1996 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+9+6=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 है। 
विज्ञापन

2 of 10
number - फोटो : number
मूलांक - 1
आज आप किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे। सेहत में हल्का-फुल्का उतार-चढ़ाव आएगा। शरीर को फिट रखने के लिए योग, व्यायाम करते रहें। लंबे समय से बंद काम की शुरुआत हो सकती है। अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक - 33
शुभ रंग - लाल
विज्ञापन

3 of 10
number
मूलांक – 2
आज आपके लिए दिन शुभ साबित होगा। साथ ही आपकी कमाई भी अच्छी होगी। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। लोगों से आपकी ज्यादा बातचीत होगी, लेकिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कहीं किसी बात को लेकर रिश्तेदार या मित्र से कोई पुराना विवाद न उभर जाए।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – ग्रीन

4 of 10
number
मूलांक - 3
आज व्यवसाय में सामान्य परिणाम मिलेंगे। लेकिन समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा के दौरान खुद का ध्यान रखें। बाहरी चीजें आपको पसंद आएगी। परिवार की खुशी के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आएंगे।
शुभ अंक – 23
शुभ रंग – औरेज
विज्ञापन

5 of 10
number
मूलांक – 4
आज आप अपने काम से कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको लाभ मिलेगा। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी, जिससे आपका काम आसान हो जाएगा।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग – क्रीम
विज्ञापन

6 of 10
number
मूलांक - 5
राह चलते अजनबी से बात न करें। अपने काम से कुछ दिन के लिए छुट्टी लें। माता के स्वास्थ का ध्यान रखें। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। फिजूल के खर्चों पर ध्यान दें।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

7 of 10
number
मूलांक - 6
आज का दिन आपके लिए शुभ है, मानसिक तनाव कम होगा। अपने गुस्सा पर कंट्रोल रखें, व्यवसाय और नौकरी में आ रही दिक्कत आज खत्म हो जाएगी। जीवनसाथी आपके दिन को यादगार बना देंगे।
अंक – 32
शुभ रंग – ग्रे

8 of 10
number
मूलांक - 7
आज से आप नई जिम्मेदारियां संभालना शुरू कर देंगे। ज्यादा गुस्सा न करें कुछ खतरा हो सकता है। यात्रा के दौरान अपना ध्यान रखें। जीवन में आने वाली परेशानियों का सामना डटकर करें। बच्चों से जुड़ी चिंताएं खत्म होगी।
शुभ अंक – 16
शुभ रंग - लाल

9 of 10
number
मूलांक – 8
व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा है कोई बड़ी डिल हो सकती है। संतान से कोई खुशखबरी मिल सकती है, घर में बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को सफलता मिल सकती है।
अंक – 10
शुभ रंग – ग्रीन
विज्ञापन

10 of 10
number
मूलांक – 9
आज का दिन आपके लिए अच्छा है कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। पहले से बहुत अच्छा महसूस करेंगे। आपकी तारीफ करते लोग नजर आएंगे। अपने काम में पहले से ज्यादा ध्यान देंगे जिसका परिणाम भी अच्छा आएगा।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – गोल्डन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें